श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बद्रीनाथ हाईवे पर घटना, बोलेरो खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

uttarakhand Incident | badrinath highway | badrinath highway Incident | uttarakhand police |

Uttarakhand Incident : कर्णप्रयाग में शुक्रवार को बद्रीनाथ हाईवे पर बोलेरो गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना देवलीबगड के पास हुई। हादसे में जिनकी मौत हुई है, वह चमोली जिले के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं, थाना कर्णप्रयाग से कोतवाल देवेन्द्र सिंह रावत भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।

देवली बगड़ के पास पुलिया पर बोलेरो खाई में गिर गई। बोलेरों के गिरते ही मौके पर भीड़ लग गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, एसडीआरएफ ने घटना स्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दोनों शवों को मुश्किल से गहरी खाई से रेस्कयू किया जा सका। पुलिस दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। वह चमोली जिले के मासौं गांव के बताए जा रहे हैं।

इससे पहले उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर झड़ीपानी रोड पर पानी वाला बैंड के पास शनिवार (4 मई) सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया था। करीब 5 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाईं में गिर गई थी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में चार युवक शामिल थे। एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर शोक जताया था।

वाहन में छह लोग थे सवार

बताया जा रहा है कि वाहन में कुल छह लोग सवार थे। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में एक युवती भी शामिल है।

वीकेंड एन्जॉय करने गए थे मसूरी

ये सभी दोस्त थे। वीकेंड एन्जॉय करने के लिए मसूरी गए थे और वहीं से लौट रहे थे। लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। सभी देहरादून के IMS कॉलेज में पढ़ते थे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा