श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड के राज्यपाल में बदरी विशाल के किए दर्शन यात्री सुविधाओं की ली जानकारी  

uttarakhand governor | badrinath dham |

Uttarakhand Governor Badrinath Dham: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरी विशाल से राज्य, देश और विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

राज्यपाल गुरमीत सिंह आज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हेलिकॉप्टर से सुबह बदरीनाथ पहुंचे। बदरीनाथ हेलीपैड पर पुलिस के जवानों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने माणा गांव की स्थानीय महिलाओं से भी मुलाकात कर उनका अभिवादन किया।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत हो रहे कार्यों को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों से बदरीनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप सामने आने लगा है। उन्होंने मास्टर प्लान के कार्यों और बदरीनाथ यात्रा के सुचारु संचालन के लिए मंदिर समिति के साथ ही स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।

बीकेटीसी कार्यालय में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डीएम चमोली संदीप तिवारी से यात्रा व्यवस्थाओं के साथ मास्टर प्लान के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने यात्री सुविधाओं के विकास के लिए सरकार की ओर से संचालित कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

डीएम ने राज्यपाल को बताया कि यात्रा के अंतिम चरण में श्रद्धाओं की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए दर्शनों के साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बदरीनाथ मास्टर प्लान की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि धाम में प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सालय भवन, टूरिस्ट मैनेजमेंट सेंटर, सिविक एमनिटी सेंटर और रिवर फ्रंट के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : बाबा केदार के दरबार पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, तीर्थ पुरोहितों ने किया स्वागत

डीएम ने कहा कि माणा गांव को वाइब्रेंट विलेज के रूप में चयनित किया गया है। इसके तहत सीमांत गांव को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से संतृप्त करने का कार्य किया जा रहा है। बदरीनाथ यात्रा मार्ग की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा मार्ग पर कमेड़ा, चटवापीपल और पगलनाला पर हो रही परेशानियों के स्थायी समाधान के लिए योजनाओं को लेकर कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : देहरादून डीएम का ऑर्डर, सड़क समय पर नहीं बनी तो दर्ज किया जाएगा केस


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Saraswati PG College Dhanouri
हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी के छात्रों ने किया हंगामा, प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
bigg boss 18 | salman khan |
बिग बॉस के घर से एक दमदार कंटेस्टेंट हुआ बाहर, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान
uttarakhand governor | badrinath dham |
उत्तराखंड के राज्यपाल में बदरी विशाल के किए दर्शन यात्री सुविधाओं की ली जानकारी  
Nitish Reddy
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले नितीश रेड्डी ने कहा- 'बेस्ट ऑलराउंडर बनना मेरा सपना'
uttarakhand Interstate fake cooperative society | uttarakhand crime |
अंतरराज्यीय फर्जी कॉपरेटिव सोसाइटी का भंडाफोड़, मैनेजर सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
DM Savin Bansal Order
देहरादून डीएम का ऑर्डर, सड़क समय पर नहीं बनी तो दर्ज किया जाएगा केस