श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

वनकर्मियों पर फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, बंदूक और कारतूस बरामद

uttarakhand forest workers firing case | Forest workers encounter with smugglers | uttarakhand forest department |

Uttarakhand Forest Workers Firing Case: ऊधम सिंह नगर पुलिस ने वन विभाग की टीम पर फायरिंग करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर की एक बंदूक और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पर वन अधिनियम के तहत 30 मुकदमे दर्ज हैं। मामले का खुलासा सोमवार को ऊधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस कार्यालय में किया।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 6 सितंबर को पीपल पड़ाव रेंज में वन तस्करों द्वारा वनकर्मियों पर फायरिंग कर दी गई थी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई थी। इसमें चार वनकर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की थी। अब पुलिस टीम द्वारा घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ गेजी पुत्र टहल सिंह निवासी थाना बाजपुर को सकेनिया चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें : पंतनगर में छात्रा के साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा युवक, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

आरोपी पर इससे पहले वन अधिनियम के तहत 28 मुकदमे पीपल पड़ाव रेंज और 2 मुकदमे बरहैनी रेंज में दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वन तस्करों और वनकर्मियों में हुई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें : सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दवा और उपकरण खरीद की होगी जांच, मंत्री ने दिए निर्देश


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा