श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

जंगल में आग लगाने की कर रहे थे कोशिश, चार लोगों पर केस

Uttarakhand Forest Fire | Uttarakhand Forest Department | CM Dhami | Uttarakhand Police |

Uttarakhand Forest Fire : उत्तराखंड के जंगलों में विकराल हुई आग को काबू करने में धामी सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। सीएम धामी ने अधिकारियों को आग की घटनाओं को अंजाम देने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। इसी निर्देश के बाद पुलिस और वन विभाग ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कर्णप्रयाग में आग की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार लोगों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने चार लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

धनपुर रेंज के एसडीओ जुगल किशोर चौहान ने बताया कि सोमवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि चार लोग जंगलों में आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो टीम को देखकर चारों फरार हो गए। एसडीओ ने बताया कि चारों के भागने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इसके बाद चारों को कर्णप्रयाग पुलिस चौकी के पास पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि जंगल में आग की घटना को अंजाम देने के जुर्म में चारों के खिलाफ वन अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज का लिया गया है।

बता दें, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चमोली में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की लोहबा रेंज के जंगल भी वनाग्नि के चलते आग की लपटों से घिरे हुए हैं। एसडीओ जुगल किशोर चौहान ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के बाद आग को काबू किया जा चुका है।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग से चारों ओर धुआं ही धुआं फैला हुआ है। इससे वन सम्पदा के नुकसान के साथ-साथ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। पेयजल स्रोत सूख जाने से पानी की किल्लत की भी कई जगहों से सूचना आ रही है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की लोहबा रेंज के देवपुरी अनुभाग में भी आज भीषण आग से जंगल धधक रहे हैं। दावानल को कंट्रोल करने के लिए वन कर्मी लगातार जंगलों में डेरा डाले हैं, लेकिन वनाग्नि कंट्रोल होने का नाम नहीं ले रही है।

एसडीओ जुगल किशोर चौहान ने बताया कि वनाग्नि की सूचना पर कमर्चारियों द्वारा लोहबा रेंज के देवपुरी अनुभाग के जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए पूरी टीम लगी रही। कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के बाद वनाग्नि पर काबू पा लिया गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा