श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

ऊधम सिंह नगर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

uttarakhand crime | udham singh nagar | uttarakhand police |

Young Man Shot in Udham Singh Nagar : ऊधम सिंह नगर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधियों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। इसलिए अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को जिला मुख्यालय रुद्रपुर से आया है। दिनदहाड़े एक युवक को नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर घायल कर दिया। युवक ने भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई।

ऊधम सिंह नगर लगातार अपराधियों की पनाहगाह बनता जा रहा है। जनपद मुखयालय रुद्रपुर की भीड़भाड़ वाली जगह गांधी पार्क के पास खड़े होकर गदरपुर के पूर्व चेयरमैन का बेटा प्रशांत सिंह फोन पर बात कर रहा था। तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश पास आकर रुके और फायररिंग कर दी। इससे प्रशांत हड़बड़ा गया और भागने लगा। इसी बीच बदमाशों ने युवक पर दूसरी बार फायरिंग कर दी। इसके बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। वहीं, फायरिंग की वारदात से हड़कंप मच गया।

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसी बीच युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया है, जहां उसका उपचार किया गया है। लोगों ने बताया कि पुलिस को अवगत कराने के बाद भी पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
IIND vs ZIM T20I
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले गेंदबाजी करेगा भारत, ये खिलाड़ी कर रहे डेब्यू
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे
mathura tank case | mathura tank fall case | mathura police |
मथुरा टंकी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, उत्तराखंड का है रहने वाला
MS Dhoni 100 Feet Cut Out
तेलगु फैंस ने MAHI के लिए बनाया इतना बड़ा कटआउट, वायरल हो रहा फोटो