श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Ram Navami: रामलला का दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Ram Navami 2024: रामनवमी के पावन अवसर पर आज अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला का सूर्यतिलक होगा। इस दौरान उन्हें 56 तरह का भोग भी लगाया जाएगा।
ram navami ram lalla darshan

Ram Navami 2024: ‘रामनवमी’ के पावन अवसर पर आज सुबह बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या स्थित राम मंदिर पहुंचे। इस दौरान वे रामलला की एक झलक देखने को लालायित नजर आए। मंदिर में दर्शन से पहले श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के पवित्र जल में डुबकी लगाई। अधिकारियों के मुताबिक, रात में ही घाटों पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। सुबह 3:30 बजे राम मंदिर में दर्शन शुरू हो गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

श्रद्धालुओं के लिए किए गए विशेष इंतजाम

आईजी (अयोध्या रेंज) प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी इलाकों को जोन और सेक्टर में बांट दिया गया है। भारी वाहनों की आवाजाही के लिए भी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इस पर विशेष फोकस है। उन्होंने बताया कि पीने के पानी की व्यवस्था, गर्मी से बचाने के लिए रंगीन तिरपाल और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।

रामलला को लगेगा 56 प्रकार का भोग

बता दें कि रामनवमी पर रामलला का सूर्यतिलक होगा। उन्हें आज 56 प्रकार का भोग प्रसाद भी लगाया जाएगा। इस उत्सव का प्रसारण पूरे अयोध्या में लगभग 100 बड़ी एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा। ट्रस्ट के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लाइव प्रसारण होगा।

पहली बार राम मंदिर में जन्मोत्सव मनाएंगे भक्त

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में राम नवमी के उत्सव का 500 वर्षों से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। आज पूरा देश खुश है। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली राम नवमी है। यह पहली बार है कि भगवान राम के भक्त मंदिर परिसर में जन्मोत्सव मनाएंगे।

‘भक्तों के साथ सहयोग कर ट्रस्ट’

शरद शर्मा ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भक्तों की सेवा के लिए समर्पित है। यह मंदिर आने वाले सभी भक्तों के साथ सहयोग कर रहा है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा