श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कितना खर्च हुआ था? ट्रस्ट ने दी जानकारी

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कितने रुपये खर्च हुए थे, ट्रस्ट ने इसकी जानकारी दी है।
ram mandir ayodhya ram lalla Pran Pratishtha ceremony

Ram Mandir Ayodhya: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान भव्य समारोह का आयोजन किया गया। अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से इस समारोह में होने वाले खर्च का लेखा-जोखा पेश किया गया है। ट्रस्ट ने बताया कि समारोह की व्यवस्था पर कुल 113 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

राम मंदिर पर अबतक 1800 करोड़ रुपये खर्च

हाल ही में हुई ट्रस्ट के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 का वार्षिक लेखा-जोखा पेश किया गया। इस दौरान बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में राम मंदिर सहित इंफ्रास्ट्रक्चर और राजस्व मदों में हुए कुल खर्च को मिलाकर अबतक 1800 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

बैठक के दौरान इस वित्तीय वर्ष में कुल वास्तविक खर्च 676 करोड़ बताया गया है, जिसमें मंदिर निर्माण पर 540 करोड़ और अन्य मदों में 136 करोड़ का व्यय किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर 113 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। आइए जानते हैं कि किसमें कितना पैसा खर्च हुआ…

स्थायी शेड और टेंट सिटी35.97 करोड़
अक्षत पूजन कार्यक्रम30.85 करोड़
विज्ञापन21.77 करोड़
डेकोरेशन लाइटिंग14.62 करोड़
अन्न5.11 करोड़
पूजन अनुष्ठान1.06 करोड़
राग सेवा93 लाख
लाउडस्पीकर68 लाख
बिजली व्यवस्था43 लाख
मंडल पूजन43 लाख
यातायात व्यवस्था43 लाख
ऑफिस की व्यवस्थाएं8 लाख
अन्य तैयारियां51 लाख

850 करोड़ के खर्च का अनुमान

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बैठक में बजट की जानकारी देते हुए कहा कि एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच कुल खर्च का अनुमान 850 करोड़ है। उन्होंने बताया कि इस अनुमानित खर्च में 670 करोड़ का व्यय मंदिर निर्माण में, जबकि 180 करोड़ अन्य मद में खर्च हो सकते हैं।

चंपत राय ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 के बीच 676 करोड़ रुपये के कुल खर्च की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें 540 करोड़ मंदिर निर्माण पर खर्च हुआ, जबकि 136 करोड़ रुपये अन्य मद में खर्च किए गए। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य मदों में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर किए गए खर्च भी शामिल हैं।

ब्याज के रूप में हुई 204 करोड़ रुपये की आमदनी

चंपत राय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल आय 363 करोड़ 34 लाख रुपये की हुई है। इसमें सबसे अधिक आमदनी बैंकों से ब्याज के रूप में हुई है। यह करीब 204 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, ट्रस्ट के कार्यालय के काउंटर पर नकदी और चेक के रूप में कुल 58 करोड़ रुपये मिले।

Krishna Janmashtami 2024 पर बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

ट्रस्ट के महासचिव ने यह भी बताया कि दानपात्र में 24 करोड़ 50 लाख के चढ़ावे की गिनती कराकर धनराशि बैंक में जमा की जा चुकी है। इसी तरह देशभर से ट्रस्ट के खातों में श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन 71 करोड़ की धनराशि जमा कराई है।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य यजमान थे पीएम मोदी

बता दें, रामलला के प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में देश की जानी-मानी हस्‍त‍ियां शामिल हुईं थीं। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्‍ठान 16 जनवरी से शुरू हुए थे। पीएम मोदी ने मुख्‍य यजमान के तौर पर 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न कराया था।

Krishna Janmashtami: लड्डू गोपाल को लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी होगी हर मनोकामना

इसी दिन रामलला गर्भ गृह में विराजमान हुए थे। एक हफ्ते तक चले इस अनुष्‍ठान को लक्ष्मीकांत दीक्षित और गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ के नेतृत्व में दक्षिण भारत समेत दिल्ली, काशी और अयोध्या के 100 से अधिक प्रमुख विद्वानों ने सम्‍पन्‍न कराया था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए