श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

गाजियाबाद में मकान में लगी भीषण आग, पांच लोगों की जान गई

ghaziabad fire case | ghaziabad fire broke out in house | ghaziabad |

गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर में तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। मकान में फोम का काम चल रहा था, इसी दौरान अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस कारण लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी।

लोनी बॉर्डर क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर में आग लगने से मरने वालों में 28 वर्षीय फरहीन, 7 माह का शीष, 30 वर्षीय नाजरा, 30 वर्षीय सैफुर, 35 वर्षीय रहमान और 8 वर्षीय इकरा शामिल हैं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। जैसे-तैसे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद फायर विभाग के कर्मचारियों ने मकान में पांच लाश बरामद की है, जिसमें दो महिला एक पुरुष दो बच्चे शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट के कारण फोम में भीषण आग लग गई, जिसने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग नीचे तक फैल चुकी थी। कहा कि इस मकान में 7 लोग मौजूद थे, जिसमें एक महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जिसमे बड़े भी है बच्चे भी है। बता दें, घटना के बाद से ही इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा