श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

किसी का पिता गार्ड तो किसी की है परचून की दुकान, टॉपर्स की कहानी

UK Board Result 2024 | Uttarakhand Toppers | Uttarakhand Government | CM Dhami |

UK Board Result 2024 : उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को आया था। इसमें टॉप करने वाले कई बच्चों के परिवार की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। किसी बच्चे के पिता गार्ड हैं तो कोई परचून की दुकान चलाता है। ऐसे में इन बच्चों ने अपने दम पर बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल किया है। 12वीं परीक्षा में हल्द्वानी की कंचन जोशी ने 97.60 प्रतिशत नंबर लाकर संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, 10वीं की बोर्ड की परीक्षा में हर्षित केसरवानी ने 97.4 प्रतिशत नंबर प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई।

बता दें, कंचन जोशी हल्द्वानी की कुसुमखेड़ा की रहने वाली है। वह हरगोविंद सुयाल एसवीएम इंटर कॉलेज की छात्रा है। कंचन जोशी ने बताया कि उसका सपना इंजीनियर बनने का है। उसने बताया कि वह इस समय जेईई की तैयारी में जुटी है। कंचन के पिता धर्मेंद्र जोशी सिक्योरिटी गार्ड हैं और मां गृहिणी हैं। मां का नाम खष्टी जोशी है। कंचन ने बताया कि 10वीं में उसके 92.2 प्रतिशत नंबर आए थे।

कंचन जोशी ने बताया कि वह घर पर एक-दो घंटे पढ़ती है। इसके अलावा वह ट्यूशन भी जाती है। उसने बताया कि उसको संगीत, नृत्य और मेहंदी का शौक है। कंचन ने कहा कि स्कूल के शिक्षकों और माता-पिता की सहायत से वह अच्छे नंबर लाने में सफल हुईं। कंचन जोशी ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। तनाव लेकर पढ़ाई नहीं करनी चाहिए।  

10वीं की बोर्ड परीक्षा में 97.4 प्रतिशत नंबर लाने वाले हर्षित केसरवानी का सपना भी इंजीनियर बनने का है। हर्षित शिशु भारती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौजाजाली के छात्र हैं। हर्षित एक कमजोर परिवार से हैं। उसके पिता राजकुमार केसरवानी की अलकनंदा कॉलोनी में परचून की दुकान है। उसकी मां गृहिणी हैं। माता का नाम सुषमा देवी है।

हर्षित ने बताया कि स्कूल जाने के अलावा वह घर पर दो-तीन घंटे पढ़ाई करता है। उसने बताया का उसको विज्ञान और शोध कार्यों के प्रति रुचि है। उसने बताया कि वह ऑनलाइन कोर्स के जरिए वह जेईई की तैयारी कर रहा है। हर्षित ने कहा कि उसके माता-पिता ने कभी भी नंबरों को लेकर उसके ऊपर कोई दवाब नहीं डाला। उसका फोकस केवल खुद की पढ़ाई पर रहा। हर्षित का कहना है कि सपने उसी के पूरे होते हैं, जो निष्ठा और लगन से पढ़ाई करता है। हर्षित की बहन बीएड कर रही है।  


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा