श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

UK Board Result 2024 : सीएम धामी ने टॉपर्स से की बात, जानिए क्या बोले

UK Board Result 2024 | UK Board Result | CM Dhami |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से फोन से बात कर उनको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उत्कृष्ट परीक्षाफल इन बच्चों के अथक परिश्रम, समर्पण और प्रतिबद्धता को परिलक्षित कर रहा है।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल की परीक्षा में पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत और इंटरमीडिएट की परीक्षा में अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया व हल्द्वानी की कंचन जोशी ने संयुक्त रूप से सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। हाईस्कूल में 89.14 फीसदी बच्चे पास हुए। पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 नंबर लाकर टॉप किया है। वहीं, लड़कों में शिवम मलेथा ने टॉप किया है। उन्हें 500 में से 498 अंक मिले हैं। उन्होंने 99.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

12वीं यानी इंटरमीडिएट के रिजल्ट की बात करें अल्मोड़ा के रहने वाले पीयूष कोहलिया और नैनीताल की कंचन जोशी ने 500 में से 488 अंक यानी 97.66 फीसदी अंक लाकर टॉप किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी और तीसरे नंबर पर ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजल्वाण है। अंशुल नेगी को 500 में से 485 यानी 97 प्रतिशत, जबकि हरीश को 500 में 480 यानी 96 प्रतिशत अंक मिले हैं। इंटर में इस बार कुल 82.63 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इनमें से 78.97 फीसदी लड़के और 85.96 फीसदी लड़कियां शामिल हैं।

इस बार बोर्ड ने रिकॉर्ड बनाया है, क्योंकि पहली बार अप्रैल में रिजल्ट घोषित किया गया है। अभी तक मई के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट घोषित किया जाता था। यानी इस बार बोर्ड ने एक महीने पहले रिजल्ट घोषित किया। छात्र ubsc.uk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

27 फरवरी से शुरू हुईं थी बोर्ड परीक्षाएं

बता दें कि इस बार बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुई थी, जो 16 मार्च तक चलीं। कुल 1228 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस साल की बोर्ड परीक्षा में 2 लाख 10 हजार 354 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1 लाख 15 हजार 606 परीक्षार्थी हाईस्कूल, तो 94 हजार 748 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा