श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड की 13 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 को आंगनबाड़ी सम्मान

tilu rauteli awards 2024 | state level anganwadi award | anganwadi award |

Tilu Rauteli Awards 2024: उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तराखंड की 13 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं, 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षाग्रह में गुरुवार को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने चयनित महिलाओं को सम्मानित किया।

प्रदेश की पहली गढ़वाली महिला संगीत अध्यापिका के रूप में अपनी सेवाएं देने वाली देहरादून की डॉ. माधुरी बड़थ्वाल और गुलदार के हमले से अपनी सास को बचाने वाली रुद्रप्रयाग की विनीता देवी को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

खेल के क्षेत्र में अल्मोड़ा की प्रीति गोस्वामी, हस्तशिल्प के क्षेत्र में चमोली की नर्मदा देवी रावत, साहित्य के क्षेत्र में चंपावत की सोनिया आर्या, खेल क्षेत्र में बागेश्वर की नेहा देवली, खेल क्षेत्र में हरिद्वार की संगीता राणा, विज्ञान के क्षेत्र में नैनीताल की सुधा पाल और खेल क्षेत्र में पौड़ी की अंकिता ध्यानी को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया गया।

यह भी पढ़ें : वन अनुसंधान केंद्र में ‘मानव अंग वाटिका’, जहां हर मर्ज का लगा है पौधा

सामाजिक क्षेत्र में पिथौरागढ़ की शकुंतला दताल, सामाजिक क्षेत्र में टिहरी गढ़वाल की रीना उनियाल, पैरा बैडमिंटन में बेहतर प्रदर्शन पर ऊधमसिंह नगर की मनदीप कौर और सामाजिक क्षेत्र में उत्तरकाशी की गीता गैरोला को भी तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया।

यह भी पढ़ें : सीएम धामी से मिले गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, कई विषयों पर हुई चर्चा


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा