श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

छोटी बहन को बचाने के लिए बाघ से भिड़ गई बड़ी बहन, जानें फिर क्या हुआ

uttarakhand Tiger attack | Ramnagar forest division | shreshth uttarakhand |

Uttarakhand Tiger Attack : उत्तराखंड के रामनगर स्थित कॉर्बेट व रामनगर वन प्रभाग की सीमा पर घास काट रही एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। अपनी बहन को बचाने के लिए महिला की बड़ी बहन बाघ से भिड़ गई और संघर्ष करते हुए उसको बचा लिया। बाघ के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

कॉर्बेट व रामनगर वनप्रभाग की सीमा पर रामनगर-गर्जिया नेशनल हाईवे पर रिंगोड़ा ब्लॉक से 200 मीटर रामनगर की तरफ एक टाइगर ने घास काट रही महिला लीला देवी (40) पर हमला कर दिया। महिला के सीने पर, कान पर और गर्दन पर बाघ के नाखूनों के निशान हैं। महिला का उपचार रामनगर के रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है।

लीला देवी अपनी बड़ी बहन तारा देवी और एक अन्य महिला सरस्वती देवी के साथ रिंगोड़ा के पास घास काट रही थी। इसी बीच बाघ ने लीला देवी पर हमला कर दिया। बाघ लीला देवी को जंगल की ओर ले जाने लगा। इसी बीच बड़ी बहन तारा देवी ने हल्ला करते हुए अपनी बहन को पकड़ लिया। इसके बाद बाघ से संघर्ष करते हुए उसने अपनी बहन को बचा लिया। लीला देवी रामनगर के आमडंडा खत्ते की रहने वाली है।

रामनगर वन प्रभाग के रेंज अधिकारी शेखर तिवारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम की है। जब तीन महिलाएं रिंगोड़ा के पास घास काट रही थीं। तभी बाघ ने लीला देवी पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि यह घटना रामनगर वन प्रभाग के रिंगोड़ा ब्लॉक कक्ष संख्या दो मार्ग के किनारे की है। महिला अभी खतरे से बाहर है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा