श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक Ramoji Rao का निधन

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने तड़के 3 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली। उनका स्टार अस्पताल में इलाज चल रहा था।
ramoji rao dies

Ramoji Rao Death: हैदराबाद में स्थित रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव गाड़ू का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने तड़के 3 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली। उनका स्टार अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका पूरा नाम चेरुकुरी रामोजी राव था। वे 87 साल के थे। उन्हें पहले कोलन कैंसर हुआ था, लेकिन इससे वे पूरी तरह से ठीक हो गए थे।

जी. किशन रेड्डी ने Ramoji Rao के निधन पर जताया शोक

तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा, रामोजी राव के निधन से दुखी हूं। तेलुगु मीडिया और पत्रकारिता में उनका उल्लेखनीय योगदान सराहनीय है। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।

राजनाथ सिंह ने Ramoji Rao के निधन पर जताया शोक

राजनाथ सिंह ने रामोजी राव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रामोजी राव तेलुगु मीडिया के दिग्गज थे। उन्होंने मीडिया, फिल्मों और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उनका निधन मीडिया और फिल्म जगत के लिए बड़ी क्षति है। मेरी संवेदनाएं परिवार और शुभचिंतकों के साथ है।

सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

मिली जानकारी के मुताबिक, रामोजी राव को 5 जून को हाई ब्लड प्रेशर के बाद स्टार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। उनके पार्थिव शरीर को रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

Modi 3.0: 9 जून को शाम सवा सात बजे नरेंद्र मोदी लेंगे पीएम पद की शपथ

Ramoji Rao कौन थे?

रामोजी राव मीडिया और फिल्म जगत के जानेमाने सितारे थे। उन्हें भारत का रुपर्ट मर्डोक भी कहा जाता है। वे रामोजी राव ग्रुप के चेयरमैन थे। उनका जन्म 16 नवंबर 1936 को हुआ था। उन्हें 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, उन्हें फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, फिल्मफेयर अवार्ड, फिल्मफेयर स्पेशल अवार्ड और नंदी अवार्ड समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। रामोजी फिल्म सिटी में दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो है।

नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी की थपथपाई पीठ, जानिए किस ओर था उनका इशारा


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Tehri Garhwal के Kathud village में बाहरी लोग नहीं खरीद पाएंगे जमीन
इस गांव में अब बाहरी लोग नहीं खरीद पाएंगे जमीन, यह है बड़ी वजह
Devkhadi drain में फंसी कार, महिला ने बचाई बच्ची की जान
देवखड़ी नाले में बही कार, महिला ने बचाई बच्ची की जान
harish rawat | mla pramod nainwal | dhami government |
जिंदा कारतूस के साथ बीजेपी नेता का भाई गिरफ्तार, हरीश रावत ने धामी सरकार को घेरा
tehri dam | bhald village | bhald village survey | uttarkashi bhald village |
विस्थापित नहीं किया तो ले लेंगे जल समाधि, 12 दिनों से भल्ड गांव के ग्राणीण दे रहे धरना
manipur violence | collage close in manipur |
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 लोगों की मौत; स्कूल-कॉलेज और बाजार बंद
bharatiya brahmin samaj | students honour in roorkee |
भारतीय ब्राह्मण समाज वरिष्ठजनों और मेधावी छात्र-छात्राओं को करेगा सम्मानित