श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रश्मि को भारत रक्षा मंच महिला प्रकोष्ठ की मिली जिम्मेदारी, जानें क्या बोलीं

social worker rashmi chaudhary | bharat raksha manch women cell | haridwar |

भारत रक्षा मंच (महिला प्रकोष्ठ) ने माता अहिल्याबाई होलकर जयंती और वीर सावरकर जयंती पखवाड़ा के अवसर पर संगोष्ठी व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान भारत रक्षा मंच के प्रदेश संयोजक व संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने वरिष्ठ समाजसेवी रश्मि चौधरी को भारत रक्षा मंच महिला प्रकोष्ठ हरिद्वार प्रमुख की जिम्मेदारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री निरुपमा गौड रहीं।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री निरुपमा गौड ने कहा कि भारतीय महिलाओं ने प्राचीन काल से ही अपनी कुशलता व साहस का परिचय दिया है। भारतीय महिलाएं समय-समय पर अपने धर्म व राष्ट्र की सुरक्षा के लिए बलिदान देने में कभी भी पुरुषों से पीछे नहीं रही हैं। उन्होंने कहा कि माता अहिल्याबाई एक बहादुर व निडर महिला थीं। ढाई सौ वर्ष पूर्व सनातन धर्म की रक्षा एवं धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए उनका योगदान कभी बुलाया नहीं जा सकेगा।

भारत रक्षा मंच महिला प्रकोष्ठ की हरिद्वार प्रमुख रश्मि चौधरी ने कार्यक्रम में आईं महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज महिलाएं सशक्त होकर प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने अतिथियों सहित वरिष्ठ महिलाओं का स्मृति चिह्न देकर सम्मान भी किया। कार्यक्रम में पहुंचे नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। भाजपा राज में महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला है और महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर देश को मजबूत करने का काम कर रही हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा