श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हल्द्वानी नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

Haldwani Municipal Corporation

Haldwani Municipal Corporation: नगर निगम हल्द्वानी के सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को सफाई कर्मचारियों ने हल्द्वानी नगर निगम कार्यालय के बाहर अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी है। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो सफाई कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरने पर चले जाएंगे।

नगर निगम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन (Haldwani Municipal Corporation)

उत्तरांचल संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने हल्द्वानी नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उत्तरांचल संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ नगर अध्यक्ष सुरेश लाला ने कहा कि सफाई कर्मचारी पिछले कई सालों से संविदा और ठेका प्रथा में काम करते आ रहे हैं, लेकिन आज तक उनको स्थाई नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से कर्मचारी सफाई का कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हे पीएफ भी नहीं दिया जा रहा है और न ही उन्हें मेडिकल की सुविधा मिलती है। कर्मचारियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सफाई कर्मचारी पर्यावरण मित्रों को ₹500 रोजाना मानदेय देने की बात कही गई थी, लेकिन कर्मचारियों को पिछले एक साल का एरियर अभी नहीं दिया गया है।

मांगे पूरी नहीं हुई तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल (Haldwani Municipal Corporation)

सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन और सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उत्तरांचल संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ नगर अध्यक्ष सुरेश लाला ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई बार नगर निगम प्रशासन और राज्य सरकार को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिलता है। उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। ऐसे में जल्द से जल्द उनकी 11 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं हुई तो वह कर्मचारियों के साथ बड़ा आंदोलन करेंगे।

Paris Olympics 2024: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे लक्ष्य, नहीं मनाया जीत का जश्न


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Tehri Garhwal के Kathud village में बाहरी लोग नहीं खरीद पाएंगे जमीन
इस गांव में अब बाहरी लोग नहीं खरीद पाएंगे जमीन, यह है बड़ी वजह
Devkhadi drain में फंसी कार, महिला ने बचाई बच्ची की जान
देवखड़ी नाले में बही कार, महिला ने बचाई बच्ची की जान
harish rawat | mla pramod nainwal | dhami government |
जिंदा कारतूस के साथ बीजेपी नेता का भाई गिरफ्तार, हरीश रावत ने धामी सरकार को घेरा
tehri dam | bhald village | bhald village survey | uttarkashi bhald village |
विस्थापित नहीं किया तो ले लेंगे जल समाधि, 12 दिनों से भल्ड गांव के ग्राणीण दे रहे धरना
manipur violence | collage close in manipur |
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 लोगों की मौत; स्कूल-कॉलेज और बाजार बंद
bharatiya brahmin samaj | students honour in roorkee |
भारतीय ब्राह्मण समाज वरिष्ठजनों और मेधावी छात्र-छात्राओं को करेगा सम्मानित