श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

शुभ विश्नोई ने पर्यावरण संरक्षण के लिए मसूरी से देहरादून तक लगाई दौड़


Run for Environmental Protection: मसूरी में शुभ विश्नोई ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर नई पहल की है। शुभ विश्नोई ने गो ग्रीन के तहत हाथों में भारत का तिरंगा लेकर मसूरी से देहरादून के गो ग्रीन हिमालय कल्चर सेंटर तक का 32 किलोमीटर का सफर दौड़ लगाकर तय किया। उनका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित किए जाने को लेकर लोगो को जागरूक करना है। हरेला पर्व को विश्व स्तर पर पहचान दिलानी है।

दौड़ लगाने से पूर्व रोबस्ट संस्था के अध्यक्ष शुभ विश्नोई ने मसूरी सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों को विभिन्न प्रजाति के पौधे दिए। उन्होंने छात्रों से अपनी मां के नाम पर घर के आंगन में पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने पौधे की देखभाल किए जाने के लिए जागरूक किया। मसूरी भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, कांग्रेस महिला अध्यक्ष जसबीर कौर, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने हरी झंडी दिखाकर शुभ विश्नोई को देहरादून के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित किए जाने की शपथ ली। शुभ विश्नोई ने बताया कि दौड़ का मुख्य उद्देश्य यह है कि हरेला को भारत सहित पूरे विश्व में प्रचारित किया जाय कि उत्तराखंड में पेड़ों के संरक्षण के लिए उत्सव मनाया जाता है। वहीं, ईको फ्रेडली वस्तुओं को प्रमोट किया जाय, ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सके।

यह भी पढ़ें : सीएम धामी ने लक्ष्य सेन से फोन पर की बात, कहा- आप ‘स्वर्ण लक्ष्य’ को अवश्य साकार करेंगे’

उन्होंने कहा कि यह छोटी सी पहल है, लेकिन मानना है कि बूंद-बूंद से घड़ा भरता है। इस मौके पर सभी मौजूद लोगों ने शुभ विश्नोई के पर्यावरण को बचाने के किए जा रहे कार्यों को सहराया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को लेकर पूरा विश्व चिंतित है। पर्यावरण है तो जीवन है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए