श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मोहन भागवत ने किया माधव सेवा विश्राम सदन का उद्घाटन, जानिए क्या बोले

mohan bhagwat | madhav seva vishram sadan | cm dhami |

RSS Chief Mohan Bhagwat : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत बुधवार को ऋषिकेश पहुंचे। संघ प्रमुख ने वीरभद्र मंदिर मार्ग ऋषिकेश में भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा निर्मित माधव सेवा विश्राम सदन का लोकार्पण किया। यह माधव सेवा सदन एम्स के पास वीरभद्र मार्ग पर बना है। इस सदन में 430 लोगों के रुकने की व्यवस्था है। लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित आरएसएस के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अपने बंधुओं को अच्छी सेवा मिले, इसलिए हम सेवा करते हैं। बंधुओं में भी इससे अच्छा परिवर्तन होता है, उनको अच्छा जीवन मिल जाता है, लेकिन उससे महत्वपूर्ण बात है कि हमारा जीवन बदस जाता है। उन्होंने कहा कि आपके पुण्य करने से आपका जीवन जीते जी स्वर्ग बन जाता है। संघ प्रमुख ने कहा कि सेवा करने से लोगों में संपर्क स्थापित होता है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में बहुत सारे युद्ध चलते हैं, थमने का नाम नहीं लेते हैं। इसका कारण यह है कि मन का मन से संपर्क टूट गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योग नगरी ऋषिकेश में एम्स होने के कारण यह स्वास्थ्य सेवाओं का भी केंद्र है। सीएम धामी ने कहा कि ऋषिकेश एम्स में उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से भी लोग इलाज के लिए आते हैं। उन्होंने माधव सेवा विश्राम सदन को मानव सेवा का माध्यम बताते हुए भाऊराव देवरस सेवा न्यास के प्रयासों की सराहना की।

माधव सेवा विश्राम सदन में 120 कमरे हैं। इस सदन का फायदा उन मरीजों औऱ तीमारदारों को मिलेगा, जिनको एम्स के डॉक्टर एक सप्ताह बुलाएंगे। एम्स ऋषिकेश में भर्ती होने वाले मरीजों के तीमारदारों को एक फॉर्म भरकर दिया जाएगा। इसी फॉर्म के जरिए तीमारदारों को रहने की सुविधा दी जाएगा। यहां पर तीमारदारों को 30 रुपये में  खाना मिलेगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
IIND vs ZIM T20I
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले गेंदबाजी करेगा भारत, ये खिलाड़ी कर रहे डेब्यू
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे
mathura tank case | mathura tank fall case | mathura police |
मथुरा टंकी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, उत्तराखंड का है रहने वाला
MS Dhoni 100 Feet Cut Out
तेलगु फैंस ने MAHI के लिए बनाया इतना बड़ा कटआउट, वायरल हो रहा फोटो