श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पूर्व मेयर को बताया भ्रष्टाचारी, आरोपों का समाजसेवी ने किया खंडन

roorkee nagar nigam | former mayor | former mayor gaurav goyal |

Roorkee Nagar Nigam : रुड़की के प्रमुख समाजसेवी ने पूर्व मेयर द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मेयर के कार्यकाल में नगर निगम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। समाजसेवी ने कहा कि उनके परिवार की छवि को पूर्व मेयर खराब करने में जुटे हैं, जबकि उनके द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं। वह संपत्ति लीज पर है, जिसके सभी दस्तावेज उनके पास हैं। साथ ही लीज पर मिली भूमि कमर्शियल बिल्डिंग है।

प्रमुख समाजसेवी सुबोध गुप्ता ने कहा कि बैंक से किराया लेकर पूरा टैक्स सरकार को दिया। इतना ही नहीं बैंक को किराए पर देने के लिए नगर निगम के भी आदेश लिए। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें किसी तरह के आदेश नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि उनका परिवार रजवाड़ा और एक सम्मानित परिवार है, जिसने हमेशा लोगों की सेवा की हैं। उनके परिवार पर आज तक कोई दाग नहीं है, लेकिन मेयर पद की गरिमा को पूर्व मेयर गौरव गोयल ने बदनाम किया है।

उन्होंने कहा कि रुड़की की गांधी वाटिका उनके पिता ओमप्रकाश गुप्ता ने शहर के लोगों के कहने पर दान कर दी थी। इस पर पार्क बनाए जाने की तैयारी थी। आज उस बेशकीमती भूमि पर दुकानें भी बनी हैं, जिनकी आज खरबों में कीमत है। पूर्व मेयर ने उनसे दो प्लाट के रिन्यू कराने के लिए 25 लाख रुपये की मांग की थी। इसका वीडियो आज भी उनके पास मौजूद है। पुलिस ने एक बार फिर इस घटना की फाइल खोल दी है। जल्द ही इसका भी खुलासा किया जाएगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा