श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हल्द्वानी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

Uttarakhand road accident | Haldwani Road Accident | Uttarakhand Police |

Haldwani Road Accident : हल्द्वानी में मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र में हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में कार और स्कूटी में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी और कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आसपास हुआ। कार चालक स्कूटी सवार दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत्य घोषित कर दिया।

मोतीनगर चौराहे के पास हाईवे पर लालकुआं से आ रही कार और हल्द्वानी की तरफ से जा रही स्कूटी की आमने- सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस कार सवार की मदद से स्कूटी सवार घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया। दोनों युवक अल्मोड़ा के तलवाड़ बाड़ी के रहने वाले हैं।

दोनों मोटाहल्दू में एक रेस्टोरेंट में काम करते थे। युवकों के नाम दीवान सिंह बिष्ट (30) और अभय बिष्ट (21) थ। हादसे की सूचना पुलिस ने युवकों के परिजनों को दी। इससे दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मच गया। स्कूटी सवार युवकों के परिजन अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंच गए। दीवान सिंह बिष्ट के परिजनों ने बताया कि दीवान दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार चला रहे शख्स का नाम रूपचंद श्रीवास्तव है। वह हल्द्वानी के गौजा जाली का रहने वाला है। पुलिस में कार चालक को हिरासत में ले लिया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा