श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

ऋषिकेश चिकित्सालय में मरीजों की परेशानी दूर, एक सर्जन सहित चार डॉक्टर मिले

rishikesh hospital | crisis in rishikesh hospital |

Rishikesh Hospital: शांति प्रपन्न शर्मा उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में चिकित्सकों की कमी दूर होने वाली है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग की ओर से शुक्रवार को जारी 75 चिकित्सकों की तबादला सूची में ऋषिकेश चिकित्सालय के हिस्से में चार चिकित्सक आए हैं। राहत भरी खबर यह है कि इनमें एक सर्जन, एक नेत्र सृजन और दो अन्य चिकित्सक शामिल हैं। अब मरीजों को डॉक्टरों की कमी के कारण परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : सीएम धामी ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस-NC गठबंधन पर उठाए सवाल

सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से जारी की गई सूची में बताया गया कि संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में तैनात सर्जन डॉ. लोकेश सलूजा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ टिहरी में तैनात नेत्र सर्जन डॉ. विनय ड्यूटी, संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में तैनात डॉ. अजय कुमार गोयल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाम टिहरी में तैनात डॉ. धर्मेंद्र कुमार उनियाल को अब ऋषिकेश चिकित्सालय में तैनाती दी गई है। सर्जन की समस्या से जूझ रहे इस चिकित्सालय को अब राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें : 18 घंटे ही चला गैरसैंण मानसून सत्र, 500 सवालों में से सिर्फ 109 के मिले जवाब


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए