श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Rape in Joshimath : 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


Rape in Joshimath : चमोली पुलिस ने नेपाल निवासी बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में ज़िला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया। वहीं, हरिद्वार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज सैनी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। आदित्य राज सैनी और उसके नौकर पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बता दें, जोशीमठ क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को एक युवक ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने देर रात को ही आरोपी युवक अशोक महतो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार के कटिहार का रहने वाला है। आरोपी को जोशीमठ टैक्सी स्टैंड के पास से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बता दें, हरिद्वार बहादराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिले एक किशोरी के शव के मामले में परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर पिछड़ा आयोग के सदस्य आदित्य राज सैनी और उसके नौकर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, साजिश सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

समाज कल्याण विभाग की ओर से भी किया गया पदमुक्त
समाज कल्याण विभाग के सचिव बृजेश कुमार संत की ओर से जारी आदेश में भी आरोपी आदित्य राज सैनी को उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम, 2003 (अधिनियम संख्या-07, 2003) की धारा 4 की उपधारा (3) के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य पद से भी हटा दिया गया है। इसी के साथ आदित्य राज सैनी को दी जाने वाली सुविधाएं भी तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई हैं।

परिजनों ने लगाए आरोप
परिजनों का आरोप है कि अमित सैनी ने उनकी नाबालिग बेटी के पिछले 6 महीने से अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था और शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि इस गैंगरेप और हत्याकांड में अमित सैनी और उसके परिवारवालों के अलावा प्रधानपति आदित्य राज सैनी भी शामिल है। परिजनों ने आशंका जताई है कि अमित सैनी और आदित्य राज सैनी ने ही पहले उनकी बेटी के साथ गैंगरेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

पहाड़ों पर गर्मी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ रहा टिहरी बांध का जलस्तर


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
IIND vs ZIM T20I
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले गेंदबाजी करेगा भारत, ये खिलाड़ी कर रहे डेब्यू
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे
mathura tank case | mathura tank fall case | mathura police |
मथुरा टंकी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, उत्तराखंड का है रहने वाला