श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी

Rain in Uttarakhand | CM Dhami | Uttarakhand Government |

Rain in Uttarakhand : उत्तराखंड में जंगलों में लगी आग को लेकर शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की कि कैसे इस आग को काबू किया जा सकता है। सीएम ने वन विभाग की भी समीक्षा की। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। वहीं, देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया कि उत्तराखंड के कई जिलों में शनिवार को हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इन जिलों में बारिश के आसार भी है।    

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, शनिवार को चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जैसे पर्वतीय जिलों में हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में बारिश के आसार भी हैं। मौसम के शुष्क होने की वजह से ही उत्तराखंड के जंगल धधक रहे हैं। कहा कि मौसम की नर्मी से ही यह आग बुझ सकती है। शुक्रवार को जंगलों में आग लगने के 64 मामले सामने आए हैं। इनमें गढ़वाल मंडल के 30, कुमाऊं मंडल के 29 और वन्य जीव क्षेत्र के 5 मामले शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि वनाग्नि हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती है। इस वर्ष भी वनाग्नि को लेकर जितने भी हमारे वरिष्ठ अधिकारी हैं, उनकी जिम्मेदारी तय हो। उन्होंने कहा कि 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। तेजी से चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी, जिसके लिए भी तैयारियां की गई हैं। जो काम 10 तारीख तक समाप्त होने हैं, उसके लिए निर्देश दिए गए हैं। पेय जल की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई है। जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सड़कों की स्थिति ठीक हो, उसके लिए अलग-अलग अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

आपदाओं की रोकथाम के लिए तैयारियां करने के निर्देश

सीएम धामी ने कहा कि हर साल जो आपदाएं हमें देखनी पड़ती हैं, उसकी तैयारियों के लिए भी कहा गया है। इस गर्मी के मौसम में बिजली की व्यवस्था बनी रहे, उस पर भी चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हम रेनवॉटर हार्वेस्टिंग और सूर्य घर योजना की शुरूआत अपने कार्यालय से कर रहे हैं। सौर ऊर्जा के लिए इस बार हमने बजट में अतिरिक्त रूप से 100 करोड़ की धनराशि का भी प्रावधान किया है।

सीएम के निर्देशों का होगा पालन

राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से मिले निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा। बता दें कि बारिश से जंगलों की आग से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों में आज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में शनिवार को बारिश की संभावना जताई है।

उत्तराखंड का 70 प्रतिशत भाग वनों से आच्छादित

जंगलों में लगी आग पर डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि उत्तराखंड का 70% भाग वनों से आच्छादित है। यह वन और वन्यजीव संरक्षण को न केवल वन विभाग के लिए, बल्कि पुलिस विभाग के लिए भी सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय बनाता है।इसको लेकर बैठकें हो चुकी हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा