श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बारिश बनी आफत, भूस्खलन से मकान का निचला हिस्सा गिरा; बाल-बाल बचे लोग

rain in mussoorie | mussoorie landslide | rain in uttarakhand |

Rain in Mussoorie : पहाडों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश से लोगों की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। मसूरी हैम्टन कोर्ट स्कूल क्लिप कॉटेज स्टेट के पास भारी भूस्खलन होने से एक मकान खतरे की जद में आ गया। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से मकान को खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।

भवन स्वामी लखपत सिंह रौथाण ने बताया कि सोमवार देर रात को भारी बारिश के चलते उनके मकान के निचले हिस्से का पुश्ता गिर गया, जिससे मकान को खतरा हो गया। उन्होंने बताया कि जल निगम विभाग ने उनके मकान के बाहर सीवरेज लाइन बिछाई थी। सीवरेज लाइन बंद होने के कारण सीवरेज का पानी पुश्ते में जाता रहा। लखपत सिंह रौथाण ने कहा कि वे पिछले 6 महीने से लगातार जन निगम और गढवाल जल संस्थान के अधिकारियों को घर के बाहर सीवरेज चैबंर बंद होने और सीवरेज का पानी पुश्ते में जाने की शिकायत करते रहे, लेकिन दोनों विभाग के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा एसडीएम मसूरी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को लिखित में पुश्ते के गिरने की सूचना दी गई है। वहीं, जल्द क्षतिग्रस्त पुश्ते के निर्माण की मांग की गई है। पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल ने भी क्षतिग्रस्त पुश्ते का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुश्ता गिरने के कारण लखपत रौथाण के धर को खतरा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द पीड़ित परिवार की मदद कर उनको सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किए जाने की मांग की।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा