श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, खामियां मिलने पर जड़ा ताला

raid on medical stores in uttarakhand | uttarakhand health department |

Raid on Medical Stores in Uttarakhand: रुड़की में ड्रग विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कार्रवाई के चलते ड्रग इंस्पेक्टर ने झबरेड़ा क्षेत्र में एक दवा कंपनी पर छापा मारा। यहां कई खामियां मिली। इसके चलते कंपनी स्वामी को नोटिस जारी किया गया। साथ ही 5 दवा के सैंपल भी लिए गए। ड्रग इंस्पेक्टर ने रुड़की और देहात क्षेत्रों में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें यहां पर भी कई खामियां नजर आईं। इसके बाद कई मेडिकल स्टोरों पर ताला जड़ दिया गया।

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने आज रुड़की में औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले अनीता भारती झबरेड़ा क्षेत्र में स्थित एक दवा कंपनी में पहुंची। उन्हें निरीक्षण के दौरान कंपनी में कई खामियां नजर आईं। इस दौरान उनके द्वारा कंपनी स्वामी को नोटिस जारी किया गया। उन्होंने 5 दवाइयों के सैंपल भी लिए।

ड्रग इंस्पेक्टर ने कई और कंपनियों का निरीक्षण किया। इसके बाद वह रूड़की और देहात क्षेत्रों में पहुंचीं। उन्होंने मेडिकल स्टोरों का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं, ड्रग इंस्पेक्टर के आने की सूचना पर मेडिकल संचालकों में हड़कंप मचा रहा। कुछ मेडिकल स्टोरों के स्वामी अपना शटर बंद कर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : व्यवसाय शुरू करने के लिए दंपति से लिया पैसा, वापसी के नाम पर 17 लाख की ठगी

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती का कहना है कि जितने भी मेडिकल स्वामी हैं, वह अपने मेडिकल पर फार्मेसी की ड्यूटी जरूर निभाएं अन्यथा लापरवाई बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : अल्मोड़ा में कल से शुरू होगा लिटरेचर फेस्टिवल, फेस्ट अध्यक्ष ने दी जानकारी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

accident in mussoorie | car accident in mussoorie |
मसूरी में अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, युवती सहित तीन लोग घायल
asaduddin owaisi | kali sena chief swami anand swaroop | cm pushkar singh dhami |
ओवैसी के 15 मिनट वाले बयान पर साधु-संत नाराज, उन्हीं की भाषा में दिया जवाब
guru nanak jayanti | cm pushkar singh dhami |
धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक देव की जयंती, मशहूर इतिहासकार ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
kedarnath byelection 2024 | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस ने दिल्ली केदारनाथ मंदिर मामले को दिया तूल तो तीर्थ पुरोहितों ने दिया जवाब
land mafia eye on dilaram state | mussoorie dilaram state |
भूमाफिया के हौसले बुलंद, दिलाराम स्टेट के गेट पर लगाया ताला, लोगों ने किया हंगामा
kartika purnima ganga snan | ganga snan | har ki pauri |
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, जानिए आज के दिन का महत्व