श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

यमुनोत्री धाम रूट पर क्यूआर कोड का विरोध, जानिए वजह

Yamunotri Dham | Uttarakhand Yamunotri Dham | CM Dhami |

उत्तरकाशी के प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला यमुनाघाटी की कार्य समिति की बैठक सोमवार को इस बार पुरोला स्थित नगर पालिका सभागार में हुई। इस दौरान क्यूआर कोड को लेकर व्यापारियों ने विरोध किया। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी और पुरोला व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में जिला कार्यकरिणी में आय-व्यय के साथ ही जिला व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण पर विचार-विमर्श किया गया।  इसके अलावा खरादी, कुथनौर, स्यानाचट्टी, हनुमानचट्टी, जानकी चट्टी, गडोली, राजगढ़ी, खरसाड़ी, गुन्दियाट गांव और नैटवाड़ इकाइयों के कार्यकाल समाप्त होने पर नई कार्यकारिणी का गठन 5 मई को किया जाएगा। इसके साथ ही जिला कार्यकारणी द्वारा अनुशासन समिति का भी गठन किया गया। इसमें तीन सदस्यों को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही यमुनोत्री धाम रूट पर प्लास्टिक रेपर और प्लास्टिक बोतल पर चस्पा किए जाने वाले अतिरिक्त शुल्क क्यूआर कोड का विरोध भी किया गया। इसको लेकर सभी व्यापारी आने वाले समय में और कपाट खुलने से पहले अपना विरोध प्रशासन के सामने करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, अब हर दिन यमुनोत्री के लिए 9000, गंगोत्री के लिए 11000, केदारनाथ के लिए 18 हजार और बद्रीनाथ के लिए 20 हजार श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। अब तक 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है।

हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग भी फुल हो गई है। चारधाम यात्रा के लिए 15 अप्रैल को रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद 20 अप्रैल से हेलीकॉप्टर सेवा के लिए बुकिंग शुरू हो गई थी। श्रद्धालु http://heliyatra.irctc.co.in/ पर जाकर हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग स्टेटस को देख सकते हैं।

हेलीकॉप्टर की बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

बता दें, इस बार हेलीकॉप्टर की बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य बना दिया गया है। यह बुकिंग 10 मई से 20 जून तक की यात्रा के लिए की गई है। इस बार सरकार ने रजिस्ट्रेशन को लेकर सख्ती की है। जिन यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें चारधाम जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ऑनलाइन पूजा के लिए बुकिंग शुरू

बद्रीनाथ-केदारनाथ समिति ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://badrinath-kedarnath.gov.in पर ऑनलाइन पूजा के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। यह बुकिंग 30 जून तक के लिए शुरू की गई है। पिछली बार केदारनाथ में 20000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पूजा के लिए बुकिंग कराई थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा