श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मतदाता सूची से नाम हटाने का कांग्रेस ने किया विरोध, बताया राजनीति से प्रेरित

Politics on Voter List | Congress | BJP | Nikay Election 2024 | CM Dhami |

Politics on Voter List : मसूरी में कांग्रेस नेताओं और अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। मसूरी में मतदाता सूची में सैकड़ों नामों पर आपत्ति दर्ज कराने वाले लोगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस मौके पर एसडीएम मसूरी को कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची से किसी के भी नाम को न काटने को लेकर ज्ञापन दिया।

मसूरी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता और कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी ने कहा कि कुछ लोग राजनीति से प्रेरित होकर मसूरी में पिछले कई सालों से निवास कर रहे लोगों के नामों को नगर पालिका परिषद मसूरी की मतदाता सूची से कटवाने को लेकर झूठे तथ्यों के आधार पर प्रशासन और निर्वाचन आयोग को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यश गुप्ता नाम के व्यक्ति द्वारा सैकड़ों लोगों के मतदाता सूची से नाम कटवाने को लेकर आवेदन किया गया है। ऐसा कैसे संभव है कि एक व्यक्ति हजारों लोगों को व्यक्तिगत रूप से जानता हो।

उन्होंने कहा कि आपत्तियां राजनीति से पूर्णत प्रेरित हैं। ऐसी राजनीति से प्रेरित आपत्तियों पर सुनवाई न की जाए। नामावली में दर्ज नामों को यथावत रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी अन्य पंचायत की नामावली में 2019 में दर्ज नाम को 2024 में बनने वाली नामावली में दर्ज करवाने का विरोध किसी नियम में नहीं आता है और किसी भी नामावली में दर्ज नाम के बीच 6 माह से अधिक समय के अन्तराल के बाद दर्ज कराया जा सकता है। जो व्यक्ति यहां पर छह माह से अधिक समय से रह रहा है, उसका नाम इस नामावली में यथावत रखा जाना न्यायोचित है।

मसूरी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पूर्व में जिन व्यक्ति द्वारा मसूरी के सम्मानित मतदाताओं पर आपत्ति दर्ज की गई थी, लेकिन जब एसडीएम मसूरी द्वारा आपत्तियों की सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की गई थी, उस समय भी आपत्तिकर्ता तय तारीख पर नदारद रहे। इस कारण सरकारी समय का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि बेवुनियाद तथ्यों के आधार पर मतदाता के नाम काटने को लेकर आवेदन करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए, क्योंकि उनके कारण कई मतदाता बेवजह परेशान हैं। कहा कि सरकारी तंत्र का भी दुरुपयोग किया जा रहा है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त