श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर किया हमला

ankita bhandari murder case | mahendra bhatt |

Ankita Bhandari Murder Case: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मे निश्चित रूप से न्यायिक प्रक्रिया से इस प्रकरण के सभी दोषियों को कठोरतम दंड मिलेगा। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर जारी राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दिवंगत आत्मा, पीड़ित के परिजनों और जनभावनाओं का अपमान भी बताया। 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दो वर्ष पूर्व उत्तराखंड की बेटी के साथ हुए इस जघन्य अपराध पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर भाजपा सरकार ने नजीर पेश की थी। उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर दुर्भावना से की जा रही राजनीति के लिए विपक्ष विशेषकर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। इस दुखद घटना पर हुई जांच और कार्रवाई से पीड़ित परिजन, प्रदेशवासी और न्यायलय भी संतुष्टि जता चुका है।

उन्होंने कहा कि मुद्दाविहीन एवं विचारहीन कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए पीड़ित परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम करती रहती है। देवभूमि की महान और विद्वान जनता देख रही है, जो अपनी ही महिला नेताओं का सम्मान अपनी पार्टी में नहीं बचा पाते हों और जिनके शासन में अपनी पार्टी से जुड़े नेताओं की बेटियां सुरक्षित नहीं हो, वह इस पीड़ा को नहीं समझ सकते है।

यह भी पढ़ें : युवक से बदसलूकी मामले को लेकर एसएसपी गंभीर, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस को महिला सम्मान की बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में अदालत में चल रही लड़ाई में दोषी कड़ी सजा भुगतेंगे। जहाँ तक कांग्रेस की बात है तो जनता की अदालत में वह दुष्प्रचार की लडाई हार चुकी है और अब भी खामियाजा भुगतेगी।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में ड्रग्स स्मगलर्स की अब खैर नहीं, 9 महीने में 39 तस्कर गिरफ्तार


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा