श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कवि कुमार विश्वास पहुंचे उत्तराखंड, त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में हुए शामिल

poet kumar vishwas | poet kumar vishwas in uttarakhand |

Poet Kumar Vishwas : मशहूर कवि कुमार विश्वास मंगलवार शाम को उत्तराखंड पहुंचे। कुमार विश्वास ने त्रिवेणी घाट पर विश्व विख्यात नित्य सांयकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया। इस दौरान गंगा सभा के सदस्यों ने बताया कि गंगा सभा द्वारा  11, 12 और 13 जून तक रोज शाम त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती के बाद संगीत मय राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।

कवि कुमार विश्वास ने त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती के बाद लोगों को भक्तिमय राम कथा सुनाई। राम कथा का लोगों ने आनंद उठाया। राम कथा सुनने के लिए हजारों लोग त्रिवेणी घाट पर पहुंचे थे। कुमार विश्वास ने लोगों को राम कथा का रसपान कराया। उन्होंने भगराम के चरित्र का वर्णन करते हुए लोगों को मर्यादा का पाठ पढ़ाया। साथ ही माता सीता के चरित्र का भी बखान किया।

कुमार विश्वास एक हिंदी कवि, वक्ता और सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। विश्वास आम आदमी पार्टी के नेता रह चुके हैं। उनका मूल नाम विश्वास कुमार शर्मा है। वे युवाओं के बहुत ही प्रिय कवि हैं। उनकी कविताएं युवाओं की जुबान पर रहती हैं। मंच संचालन, गायन, काव्य वाचन, पाठन, लेखन आदि विधाओं में निपुण कुमार विश्वास हिंदी के प्राध्यापक भी रह चुके हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा