श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड में धान खरीद समर्थन मूल्य जारी, 7 लाख मैट्रिक टन खरीद का लक्ष्य

paddy purchase support price released in uttarakhand | cm pushkar singh dhami |

Paddy Purchase Support Price in Uttarakhand: उत्तराखंड में एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू कर दी गई है। धान खरीद के लिए आरएफसी ने किसानों के घर के पास ही खरीद सेंटर बनाए हैं। बताया जा रहा है कि खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नैफेड और एनसीसीएफ एजेंसियो को धान खरीदने के लिए नामित किया जाएगा। इस वर्ष खरीफ सीजन में आरएफसी ने पूरे प्रदेश में 274 धान क्रय केंद्र खोले हैं, जबकि इस साल पूरे प्रदेश से धान खरीद का 7 लाख मैट्रिक टन लक्ष्य रखा गया है।

सरकार ने साल 2024-25 फसल खरीफ सीजन के लिए धान का समर्थन मूल्य जारी कर दिया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि हुई है। पिछले साल धान का समर्थन मूल्य 2,183 रुपये प्रति क्विंटल था, जो इस बार बढ़कर 2300 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। वहीं, सरकार ने इस बार खरीफ सीजन में पूरे प्रदेश से धान खरीद का करीब 7 लाख मैट्रिक टन लक्ष्य रखा है, जो पिछले साल की तुलना में 2 लाख मैट्रिक टन कम है।

संभागीय विपणन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस वर्ष बरसात की वजह से धान की फसल थोड़ा लेट कटेगी, लेकिन जो खरीद की तैयारी होती हैं, उसे विभाग द्वारा पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा राज्य में धान खरीद केंद्रों की संख्या 274 है। खरीद केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें : शिक्षक और कर्मचारी ही नहीं, अब अधिकारियों को भी दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

बारदाना और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। समय रहते धान खरीद का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। किसानों से अधिक से अधिक धान की बिक्री सरकारी क्रय केंद्रों पर करने की अपील की जा रही है, जिससे किसान अपने धान को बेचकर अपनी आय में इजाफा कर सकें।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में साइबर अटैक, सीएम हेल्पलाइन समेत 90 से ज्यादा वेबसाइटें ठप


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा