श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

नाग देवता मंदिर में सभी की मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण, मेले का हुआ आयोजन

Nag Devta Temple | Mussoorie | Mussoorie Mela | Nag Devta Temple Fair Tuneta

Mussoorie: मसूरी के ग्राम सभा तुनेटा में नाग देवता मंदिर समिति द्वारा विशाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें ढोल की थाप पर डोली को नचाया गया। इस दौरान भक्तों पर देवता अवतरित हुए, मेले में आए श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद लिया। मेले में मंदिर समिति के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं नें भी प्रसाद को ग्रहण किया। इस दौरान नाग मंदिर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया।

ऐसी मान्यता है कि नाग देवता मंदिर में लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती है। दूर-दराज से लोग अपनी मनोकामनाओं के साथ नाग देवता के दर्शन करते हैं और अपनी मुरादें मांगते हैं।

मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील रौछेला ने बताया कि लगभग 30 वर्षों से यहां पर मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में मंदिर समिति की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया जाता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मंदिर की विशेष मान्यता है और हर वर्ष यहां पर मेला का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बाताया कि देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है और देवी-देवता भी प्रसन्न होकर अवतरित होते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहाड़ की संस्कृति और सभ्यता को दर्शाता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा