श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

गोल्फ कार्ट के संचालन का मजदूर संघ ने किया विरोध, मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं

mussoorie labor union | cm pushkar singh dhami |

Mussoorie Labor Union: मसूरी में मजदूर संघ ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को बैठक की। इसमें सभी मजदूरों ने तय किया कि मसूरी में गोल्फ कार्ट का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। मजदूर संघ अध्यक्ष ने कहा कि अगर प्रशासन को मसूरी से साइकिल रिक्शा को हटाना है तो उसकी जगह कंपनी के ट्रोट इलेक्ट्रिक टेंपो का संचालन किया जाए। सभी 121 साइकिल रिक्शा चालकों को ट्रोट इलेक्ट्रिक टेंपो दिया जाए, जिससे कि सभी रिक्शा संचालक अपनी आजीविका को संचालित कर सके।

मजदूर संघ अध्यक्ष रणजीत चौहान ने कहा कि अगर उनको ट्रोट इलैक्ट्रिक टेंपो मिल जाता है तो मसूरी के आसपास के क्षेत्र में शटल सेवा भी शुरू कर की जा सकती है। कहा कि प्रशासन चार गोल्फ कार्ट मसूरी में संचालित करने की बात कर रहा है, लेकिन उसमें 121 साइकिल रिक्शा चालकों को कैसे समायोजित करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रशासन रिक्शा चालकों की रोजी-रोटी से खेलने का काम कर रहा है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि उनके द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भी मुलाकात कर मसूरी में साइकिल रिक्शा को ई-रिक्शा या महिंद्रा ट्रोट इलेक्ट्रिक टेंपो में तब्दील करने की मांग की गई है। इसको लेकर उन्होंने डीएम को निर्देश दिए हैं।

रणजीत चौहान ने कहा कि मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर उनको अपनी मांगों को लेकर अवगत कराया। अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मजदूर संघ में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : दीपावली पर्व को लेकर असमंजस की स्थिति, जानिए किस दिन मनाई जाएगी

मजदूर संघ अध्यक्ष रणजीत चौहान ने कहा कि किसी भी हाल में किसी भी मजदूर की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मसूरी में मजदूर पर्यटन की दृष्टि से एक अभिन्न अंग है। मजदूरों का किसी भी हाल में शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : मुख्य सचिव ने जल जीवन मिशन में खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, तलब की रिपोर्ट


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

mussoorie labor union | cm pushkar singh dhami |
गोल्फ कार्ट के संचालन का मजदूर संघ ने किया विरोध, मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं
diwali festival confusion | diwali celebration date |
दीपावली पर्व को लेकर असमंजस की स्थिति, जानिए किस दिन मनाई जाएगी
upcl md service extension issue | cm pushkar singh dhami |
यूपीसीएल एमडी के सेवा विस्तार पर रार, कांग्रेस और बीजेपी की एक राय
swami avimukteshwarananda | uttarakhand mosque controversy
मस्जिद विवाद पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने धामी सरकार पर उठाए सवाल, जानिए क्या कहा
uttarakhand student union election | cm pushkar singh dhami |
छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने को लेकर छात्रों ने किया हंगामा, छत पर चढ़े; आंदोलन की धमकी दी
uttarkashi mosque controversy | uttarkashi stone pelting |
उत्तरकाशी में स्थिति सामान्य, कल से खुलेंगे बाजार; 4 नवंबर को होगी महापंचायत