श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

चिपको आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मुरारी लाल का निधन

Murari lal | Chipko Movement | Uttarakhand Government | CM Dhami |

चिपको आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पर्यावरणविद मुरारी लाल का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 91 साल के थे। मुरारी लाल पपड़ियाणा गांव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि सांस संबंधी समस्या होने के बाद उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। यहीं पर सुबह 4 बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब शनिवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि मुरारी लाल ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में लगा दिया। वे अस्पताल में भर्ती होने से पहले भी समाज सेवा करते हुए दिखाई दिए थे। उनके निधन से शोक की लहर फैल गई है। चिपको आंदोलन के प्रणेता चंडी प्रसाद भट्ट के साथ ही सीपीबी पर्यावरण और विकास केंद्र के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बता दें, मुरारी लाल ने दसोली ग्राम स्वराज मंडल के साथ मिलकर महिला संगठनों के सशक्तिकरण के लए काम किया। साथ ही इन्होंने अपने गांव पपड़ियाणा में मिश्रित जंगल भी तैयार किया। मुरारी लाल छुआछूत व जात-पात के खिलाफ हमेशा संघर्ष करते रहे। मुरारी लाल का जन्म 10 अक्टूबर 1933 को हुआ था। इन्होंने 1995 से लेकर 1999 तक ग्रामीण विकास अभिकरण चमोली में मनोनीत सदस्य रहे।     


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा