श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बेहोश हुए विधायक भाषण के दौरान गिरे, कई दिनों से चल रहा था धरना    

mla tilak raj behad | mla tilak raj behad admit |

MLA Tilak Raj Behad Condition Deteriorated: उधम सिंह नगर में किच्छा एसडीएम कार्यालय के बाहर शनिवार को धरने को संबोधित कर रहे किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ की तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़े। उनको तुरंत रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां  उनको भर्ती किया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सभी अधिकारी विधायक का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

किच्छा में एसडीएम को हटाने की मांग को लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ अपने समर्थकों और व्यापारियों के साथ कई दिनों से एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना दे रहे थे। दरअसल, किच्छा व्यापार मंडल का चुनाव 25 जुलाई को होना था, लेकिन एसडीएम ने व्यापार मंडल चुनाव पर रोक लगा दी थी। इसके बाद किच्छा विधायक ने एसडीएम कोस्तुभ मिश्रा पर भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के दबाव में चुनाव पर रोक लगाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें : विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित दोनों विधायकों को दिलाई शपथ

विधायक बेहड़ का आरोप था कि किच्छा एसडीएम एक नेता की कटपुतली बन गए हैं। आज जब विधायक धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे थे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। विधायक को तुरंत रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी उदय राज सिंह और एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने अस्पताल पहुंचकर विधायक का हालचाल जाना। मेडिसिटी अस्पताल के एमडी डॉक्टर दीपक छाबड़ा के मुताबिक, विधायक की हालत में काफी सुधार है।

यह भी पढ़ें : गंगोत्री में गंगा और यमुनोत्री में यमुना उफान पर, SDRF ने साधु-संतों का किया रेस्क्यू


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा