श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

नौकरी छोड़ शुरू की खेती, आज हैं करोड़ों के मालिक, कौन है यह शख्स?

Rishikesh Dhane नौकरी छोड़कर आज हर साल करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। उनकी इस सफलता का क्या राज है, आइए जानते हैं...
Rishikesh Dhane Success Story

Rishikesh Dhane Success Story: अक्सर लोग पढ़ाई-लिखाई करने के बाद नौकरी करते हैं। लोगों के मुंह से भी ये सुनने को मिलता है कि पढ़ने-लिखने के बाद नौकरी करना ही सबसे अच्छा विकल्प है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि महाराष्ट्र में एक ऐसा शख्स है, जिसने बीएससी करने के बाद नौकरी छोड़कर खेती को चुना और आज हर साल करोड़ों रुपये कमा रहा है। हम बात कर रहे ऋषिकेश धने की।

महाराष्ट्र के रहने वाले हैं Rishikesh Dhane

ऋषिकेश धने महाराष्ट्र के सतारा जिले में पडाली गांव के रहने वाले हैं। अपनी पढ़ाई और काबिलियत की मदद से उन्होंने एलोवेरा की खेती कर सालाना 1 करोड़ रुपये तक की कमाई की है। उनका यह सफर कभी आसान नहीं था। इसमें कई चुनौत‍ियां आईं। आइए, ऋषिकेश धने के सफर के बारे में जानते हैं…

‘केदारनाथ मंदिर का निर्माण हुआ तो सरकार की…’, तीर्थ पुरोहितों ने दी चेतावनी

ऋषिकेश धने पहले ज्वार, बाजरा और सोयाबीन जैसी पारंपरिक फसलों की खेती करते थे, जिसमें उन्हें कुछ खास मुनाफा नहीं हो रहा था। ऋषिकेश बेहतर मौके की तलाश में थे। हॉर्टिकल्चर में बीएससी करने के बाद उन्होंने खेती शुरू की।

Rishikesh Dhane ने 2001 में पूरी की ग्रेजुएशन

ऋषिकेश धने का ग्रेजुएशन 2001 में पूरा हो गया था। पढ़ाई के साथ पैसे कमाने और परिवार की मदद के लिए वह छोटी कंपनियों के लिए खाद और कृषि इनपुट बेचते थे। उन्‍होंने अपने खेत में थोड़ी मात्रा में खीरे और टमाटर की खेती भी शुरू की, ताकि उन्हें पास की मंडियों में बेचा जा सके। इसके बाद धने जिस कंपनी में काम करते थे, उसने उन्हें 3,500 रुपये महीने के वेतन पर दूसरे शहर जाने के लिए कहा। उन्हें ये ऑफर पसंद नहीं आया और उन्होंने नौकरी छोड़ दी।

Rishikesh Dhane की ऐसे पलटी किस्मत

ऋषिकेश ने साल 2007 में एक पड़ोसी किसान से 4,000 बेकार पड़े एलोवेरा के पौधे लिए। इस पौधे की क्षमता को पहचानते हुए उन्होंने इसे अपने पारिवार के खेत में लगाया। बाद में यही बढ़कर 3 एकड़ तक फैल गए, जिससे उन्हें काफी मुनाफा हुआ।

बता दें कि एलोवेरा अलग-अलग मिट्टी में आसानी से उग जाता है। इसकी साल भर कटाई की जा सकती है। यही वजह है कि ऋषिकेश के लिए यह एक लाभदायक फसल साबित हो रही है। एलोवेरा की खेती से वह सालाना 1 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं।

कांग्रेस ने उपचुनाव में किया क्लीन स्वीप, क्या बोले पूर्व सीएम हरीश रावत?


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन