श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Ujjain Rape Case: उज्जैन में दिनदहाड़े महिला से दुष्कर्म, वीडियो वायरल

Ujjain Rape Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक महिला के साथ दिनदहाड़े दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। पढ़ें पूरी खबर...
Ujjain Rape Case: सड़क किनारे दिनदहाड़े महिला से दुष्कर्म

Ujjain Rape Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में भिक्षा मांगकर जीवन यापन करने वाली एक महिला से दिनदहाड़े दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना लोगों की मौजूदगी में हुई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला के साथ एक शख्स रेप कर रहा है। वह महिला सड़क किनारे पड़ी हुई है। वहीं, वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बोला हमला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि दिनदहाड़े महिला के साथ हुई इस घटना से धार्मिक नगरी उज्जैन शर्मसार हो गई है। मध्य प्रदेश देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां हर दिन 18 रेप होते हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव का निर्वाचन क्षेत्र उज्जैन है, जहां लोग एक व्यक्ति द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का वीडियो बना रहे थे। मध्य प्रदेश में क्या स्थिति है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निष्पक्षता से मध्य प्रदेश को देखना चाहिए।”

फुटपाथ पर सरेआम किया गया रेप

बता दें कि महिला के साथ दुष्कर्म की यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कोयला फाटक क्षेत्र की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि चिमनगंज थाना क्षेत्र के पास रहने वाली एक 45 साल की भिक्षुक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है।

Nainital News: रामनगर में शादी का झांसा देकर दो युवतियों से दुष्कर्म, केस दर्ज

पुलिस को वीडियो बनाने वाले की तलाश

पुलिस ने बताया कि पहले आरोपी लोकेश ने महिला को शराब पिलाई। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा, पुलिस वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की भी तलाश कर रही है। वीडियो बनाने वाला शख्स चाहता तो महिला के साथ दुष्कर्म को रोक सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। वीडियो बनाने वाले के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

संदीप घोष ने की थी सबूत मिटाने की कोशिश, CBI को मिला एक अहम दस्तावेज


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए