श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

चुनाव को लेकर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर बरामद की नकदी और शराब

Loksabha Election 2024 |

हल्द्वानी में लोकसभा चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। नैनीताल में लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता का कड़ी से पालन करने के लिए पुलिस और निर्वाचन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों पर पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है। इसी के तहत नैनीताल पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई की हैं।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा का कहना है कि चुनाव को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत आचार संहिता लगने के बाद अवैध शराब के 178 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें लगभग 20 लाख की शराब जब्त की गई है। इसके अलावा 54 लाख रुपये की ड्रग्स और 23 लाख रुपये नकद भी बरामद किया गया है। साथ ही 101 लोगों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, जबकि 6 मामले गैंगस्टर के दर्ज किए गए हैं।

जनपद में लाइसेंसी हथियार जब्त करने की कार्रवाई चल रही है। इसके तहत जनपद में करीब 8000 के आसपास लाइसेंसी हथियार है। इसमें से अभी 6000 से अधिक शस्त्र जमा करवाए गए हैं। इसके अलावा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील जगहों पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही अलग-अलग इलाकों में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है। चुनाव प्रभावित करने वाले किसी भी शख्स को बख्सा नहीं जाएगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा