श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से साथ संभाली ट्रैफिक की कमान

Loksabha Election 2024 | cm dhami | uttarakjhand traffic |

Loksabha Election 2024 : खटीमा व टनकपुर में बूथ निरीक्षण करने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर जाम लगा देखा तो खुद ही अधिकारियों के साथ जाम खुलवाने में जुट गए।

सीएम धामी ने खटीमा में मां और पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सभी से लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने की अपील करता हूं। हमें 5 साल में एक बार अपनी सरकार चुनने का मौका मिलता है।

‘पीएम मोदी को तीसरी बार बनाएं पीएम’

सीएम धामी ने कहा कि हमें ऐसी सरकार चुननी है, जो दुनिया में हमारे देश का सम्मान बढ़ाए। हमें यह सुनिश्चित करना है कि पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने मां और पत्नी के साथ जलेबी भी खाई।

‘पहले मतदान फिर जलपान’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में कहा- पहले मतदान, फिर जलपान ! उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग कर देश की विकास यात्रा को जारी रखने के लिए सक्षम सरकार चुनने में अपना योगदान दें। आपका एक वोट बहुमूल्य है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा