श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Rishikesh: नवनिर्वाचित सांसद अनिल बलूनी ने मां गंगा का लिया आशीर्वाद

MP Anil Baluni Perform Ganga Puja

Lok Sabha MP Anil Baluni Perform Ganga Puja: उत्तराखंड में भाजपा ने पांचों लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। भाजपा ने उत्तराखंड में एक बार फिर से क्लीन स्वीप किया। उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद अनिल बलूनी चुनाव जीतने के बाद बुधवार को ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने त्रिवेणीघाट पहुंचकर धर्मपत्नी दीप्ति बलूनी और बच्चों के साथ मां गंगा की पूजा-अर्चना की और मां गंगा का आशीर्वाद लिया।

नवनिर्वाचित सांसद ने पूजा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता ने पांचों लोकसभा सीटों पर तीसरी बार भाजपा प्रत्याशियों को विजय दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के बाद उन्होंने मां गंगा का पूजन कर गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र को देश का नंबर एक आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया है।

मां गंगा का धन्यवाद करने हर की पौड़ी पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि मैंने क्षेत्र की जनता से जो भी वादे किए थे, उन सभी वादों को पूरा करने का काम करूंगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने पांचों सीटों पर जीत दर्ज की।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा