श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Chardham Yatra : ‘अव्यवस्थाओं से देश-दुनिया में जा रहा गलत संदेश’

yashpal arya | chardham yatra | dhami government | kedarnath dham |

Chardham Yatra 2024 : चारधाम यात्रा में अवस्थाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार और सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि जिस तरह से चारधाम यात्रा में जो अव्यवस्थाएं फैली हैं, इससे पूरे देश में उत्तराखंड के लिए गलत संदेश जा रहा है। हजारों की संख्या में यात्री आ रहे हैं, लेकिन उनके लिए सरकार और सिस्टम द्वारा किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते लोगों को खुले आसमान में रहना पड़ रहा है। यहां तक कि लोगों को खाने-पीने की भी परेशानी हो रही है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि चारधाम यात्रा की जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, क्या सरकार ने उन अधिकारियों से कभी रिपोर्ट मांगी है। चारधाम यात्रा की जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, क्या वह अधिकारी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के नाम पर अधिकारी केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। व्यवस्थाओं के नाम पर पूरे देश-दुनिया में उत्तराखंड को कलंकित करने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार चारधाम यात्रा को लेकर सचेत होती और कोई कार्य योजना तैयार की होती तो आज यह नौबत नहीं आती। कहा कि जिन मंत्रियों और अधिकारियों को चारधाम यात्रा की जिम्मेदारी दी गई है, क्या वह इस यात्रा को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकार और सिस्टम ने चारधाम यात्रा को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है। कहा कि जिस तरह से चारधाम यात्रा में अव्यवस्थाएं दिख रही हैं, उससे पूरे प्रदेश में अफरा-तफरी का माहौल है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के नाम पर सरकार केवल कागजी खानापूर्ति कर रही है, जिसका नतीजा है कि आज चारधाम की अव्यवस्थाएं पूरे देश-दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा