श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

केदारनाथ धाम में बीमार और असहाय श्रद्धालुओं की ऐसे की जा रही मदद

kedarnath dham 2024 | uttarakhand government | cm dhami |

Kedarnath Dham 2024 : केदारनाथ धाम यात्रा के सुगम औऱ सुव्यवस्थित संचालन के लिए पर्यटन विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में स्वास्थ्य एवं अन्य आपातकाल स्थिति में त्वरित मदद के लिए पर्यटन विभाग की ओर से दो एसयूवी केदारनाथ धाम में पहुंचाई गई हैं। ये दोनों एसयूवी आपात स्थिति में बेहद मददगार साबित हो रही हैं। प्रतिदिन कई लोगों को इनसे त्वरित मदद पहुंचाई जा रही है।

सहायक अभियंता सिविल वृत्त डीडीएमए मनीष डोगरा ने इस मुहिम की जानकारी बताते हुए कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा पर देश-दुनिया से पहुंच रहे श्रद्धालुओं का यात्रा अनुभव सुखद और सुगम हो. इसके लिए सभी लगातार प्रयासरत हैं। केदारनाथ पहुंचने पर किसी श्रद्धालु के साथ कोई आपातकाल दुर्घटना, बीमार होने, असहाय लोगों या अन्य किसी आपातकाल स्थिति होने पर त्वरित मदद के लिए पर्यटन विभाग की ओर से दो एसयूवी थार गाड़ियों की स्वीकृति मिली थी।

दोनों गाड़ियां केदारनाथ धाम में पहुंच गई हैं। हर दिन दो से तीन स्वास्थ एवं अन्य आपातकाल स्थिति में इन गाड़ियों का प्रयोग किया जा रहा है। गाड़ियां पहुंचने के बाद से ऐसे रेस्क्यू अभियान सहूलियत एवं तेजी के साथ हो रहे हैं, जबकि पहले सुरक्षाबलों को किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी।

केस 1

तमिलनाडु से केदारनाथ धाम आईं वरिष्ठ नागरिक मयन्ना घोड़ा पड़ाव पर चोटिल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही डीडीएमए की टीम ने थार गाड़ी को मौके पर भिजवा कर उक्त महिला को विवेकानंद अस्पताल पहुंचाया और उपचार दिलवाया। जांच करने पर पता लगा कि उनका पैर फ्रैक्चर हो गया है। इलाज दिलाने के बाद उन्हें गाड़ी से ही हेलीपैड पहुंचाया गया। इसके बाद हेली से रेस्क्यू कर फटा भेजा गया। इन व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने विभाग की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

केस 2

शुक्रवार को सरस्वती नदी घाट से केदारनाथ मंदिर की ओर जा रहे हरियाणा निवासी वरिष्ठ नागरिक लखन सिंह को सांस लेने में अचानक तकलीफ होने लगी। इसकी सूचना मिलते ही थार गाड़ी से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और उपचार दिया गया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा