श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

केदारनाथ तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन खत्म, सभी होटल और लॉज खुले

Kedarnath Dham 2024 | Chardham Yatra 2024 | CM Dhami |

Kedarnath Dham 2024 : विश्व विख्यात केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने केदारपुरी को बंद रखा था, लेकिन शाम होते ही तीर्थ पुरोहितों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया। आंदोलन खत्म होने के बाद केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों का संचालन होने के साथ ही सभी दुकानें, होटल, लॉज आदि खुल गए। इससे यात्रियों को भी राहत मिल गई है। प्रशासन की ओर से तीर्थ पुरोहितों और घोड़े-खच्चर संचालकों से लगातार वार्ता की जा रही थी।

केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि केदारनाथ धाम में तोड़-फोड़ किए जाने के साथ ही अन्य समस्याओं को लेकर तीर्थ पुरोहित समाज में आक्रोश था। प्रशासन से वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है। इसके बाद सभी व्यापारी, तीर्थ पुरोहित और अन्य लोग अपने-अपने कार्यों पर लौट गए।

जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने कहा कि तीर्थ पुरोहितों ने अपने भवन और भवनों के मुआवजे को लेकर आंदोलन किया था। तीर्थ पुरोहितों से लगातार वार्ता चल रही थी। वार्ता सफल रही। इसी तरह से घोड़े-खच्चर संचालक भी रास्ता सही होने आदि की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे थे। शाम तक उनकी भी हड़ताल खत्म हो गई और यात्रा विधिवत सुचारू है। उन्होंने बताया कि पहले दिन 22 हजार के करीब तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा