श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

ताउ देवीलाल को समर्पित कांवड़ लेकर रवाना हुआ पानीपत का ये शख्स

kanwar yatra | panipat satbir malik kanwad | kanwar mela | uttarakhand kanwar yatra |

Kanwar Yatra : हरिद्वार में कांवड़ मेला शुरू होने से पूर्व ही लंबी दूरी तय करने वाले कांवड़िएं जल लेकर अपने गंतव्यों को रवाना होने लगे हैं। रिसालु पानीपत निवासी 59 वर्षीय शिव भक्त सतबीर मलिक मंगलवार को हर की पैड़ी से जल भरकर 500 किमी. लंबी कांवड़ यात्रा पर रवाना हुए। सतबीर मलिक की यह 19वीं कांवड़ यात्रा है। पेशे से किसान सतबीर मलिक ने अपनी कांवड़ यात्रा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व उप प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय ताउ देवीलाल को समर्पित की है। हरे रंग की पोशाक पहने सतबीर मलिक ने हरे रंग से सजी अपनी कांवड़ पर स्वर्गीय देवीलाल की तस्वीर लगाई है।

सतबीर मलिक ने बताया कि वे किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लाने और किसानों का कर्ज माफ करने वाले किसान नेता ताउ देवीलाल को अपना भगवान और आदर्श मानते हैं। उनकी अब तक की सभी कांवड़ यात्रा ताउ देवीलाल को समर्पित रही हैं। उन्होंने कहा कि ताउ देवीलाल किसानों के मसीहा, हमदर्द और जननायक रहे हैं। उनके जीवन आदर्शों का प्रचार-प्रसार वे सदैव करते रहेंगे।

यह भी देखें : केदारनाथ मंदिर विवाद पर स्वामी कैलाशानंद गिरि का बयान, कही ये बात

हरे रंग की कांवड़ के बारे में पूछे जाने पर सतबीर मलिक ने कहा कि वे किसान हैं। हरियाली और किसान के बीच गहरा संबंध है। इसीलिए उन्होंने अपनी कांवड़ को हरे रंग से सजाया है और स्वयं भी हरे रंग के कपड़े पहने हैं। उन्होंने सभी को उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला की बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण लगातार बिगड़ रहा है। पर्यावरण के असंतुलित होने से अधिक वर्षा, अधिक गर्मी, सूखे जैसी तमाम समस्याएं सामने आ रही हैं। पर्यावरण को संतुलित करने के लिए सभी को मिलकर सहयोग करना होगा।

यह भी देखें : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उप जिला चिकित्सालय मसूरी का किया औचक निरीक्षण


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए