श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कांग्रेस ने आदिवासियों की कभी नहीं ली सुध, बीजेपी ने… रांची में गरजे CM धामी

Pushkar Singh Dhami Ranchi: रांची में सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों की कभी सुध नहीं ली। बीजेपी ने ही उनके लिए योजनाएं चलाईं।
pushkar singh dhami ranchi

Pushkar Singh Dhami Ranchi: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को झारखंड की राजधानी रांची में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में लोगों से वोट डालने की अपील की। मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि संजय सेठ पहले की तुलना में अधिक वोटों से जीतेंगे। आप सब को उन्हें जिताकर लोकसभा भेजना है।

अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले आदिवासियों ने उठाई आवाज

सीएम धामी ने कहा कि झारखंड की खनिज और वन संपदा को लेकर एक अलग पहचान रही है। आजादी के आंदोलन से पहले अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले आवाज हमारे आदिवासी भाइयों ने शुरू की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आदिवासियों की कभी सुध नहीं। बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने हर वंचित वर्ग के विकास का बीड़ा उठाया और संकल्प लिया।

‘पीएम मोदी के नेतृत्व में आदिवासियों का हो रहा विकास’

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज आदिवासियों का मान-सम्मान और विकास हो रहा है। बीजेपी सरकार के कार्यकाल में ही द्रौपदी मुर्मु देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब मनोनयन कुछ लोगों का होता था, उनकी पंक्ति अलग बना ली जाती थी, लेकिन आज मनोनयन ऐसे लोगों का हो रहा है, जो समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले हैं। ऐसा केवल मोदी सरकार में ही संभव है।

आदिवासी समाज के लोगों को मुख्यधारा में लाया जा रहा

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज आदिवासी समाज के लोगों को मुख्य धारा में लाने का काम किया जा रहा है। उन्हें केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले की योजनाएं कुछ लोगों के लिए बनाई जाती थीं। आज भारत मजबूत हाथों में है, मजबूर हाथों में नहीं।

पीएम मोदी ने लिए कई ऐतिहासिक फैसले

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी जनता की वैसे ही चिंता करते हैं, जैसे माता-पिता अपने बेटे की करते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए। इसमें जम्मू-कश्मीर से धारा 370 का खत्म होना और सीएए के कानून का लागू होना शामिल है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भी हो रहा है।

झारखंड की सभी सीटों पर जीतेगी बीजेपी

धामी ने कहा कि पूरे देश में बीजेपी की लहर है। जहां भी जाओ, लोग कह रहे हैं कि भाजपा की सरकार बनने जा रही है और मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। झारखंड की भी सभी सीटों पर बीजेपी जीतेगी।

पर्सनल लॉ को लागू करना चाहती है कांग्रेस

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना, जिसने यूसीसी को लागू किया। वहीं, कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ को लागू करने की बात कहती है। यह समुदाय विशेष को एससी, एसटी, ओबीसी और आदिवासियों का हक देना चाहती है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने एक वर्ग विशेष को रातोंरात ओबीसी बना दिया। इसलिए हमें भ्रष्टाचार , परिवारवाद और तुष्टिकरण की सोच को रोकना है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा