श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

NTA ने जारी किया जेईई मेन का परिणाम, 56 परीक्षार्थियों को 100% स्कोर

JEE Mains Result | Jee-main results | NTA

JEE Mains Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई में 2024 का रिजल्ट देर रात घोषित कर दिया। जेईई मेन में शामिल छात्र अपना रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर देख सकते है। साल 2024 के जेईई मेन की परीक्षा में लगभग 9.24 लाख छात्र शामिल हुए थे।

बता दें, जेईई मेन के इस साल के रिजल्ट में 56 परीक्षार्थियों को 100 फीसदी अंक मिले हैं। जबकि साल 2023 में केवल 13 फीसदी छात्रों को ही 100 फीसदी मार्क्स मिले थे। 13 छात्रों में से 1 लड़की थी तो वहीं 12 लड़के शामिल थे। इस बार के रिजल्ट में दो लड़कियों ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए जेईई एडवान्स की कटऑफ 93.23 रही है, वहीं 2023 में यह 90.77 रही थी। इस बार 2022 और 2023 के मुकाबले जनरल कैटेगरी के रिजल्ट में बढ़ोत्तरी हुई है। 2019-20 में जनरल कैटेगरी की कटऑफ 90.03 और 89.07 था।

जेईई एडवान्स के लिए 27 अप्रैल 2024 से आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे। जो 7 मई 2024 तक जारी रहेंगे। बता दें कि राजस्थान के जमशेदपुर के लगभग 700 से ज्यादा छात्रों ने योग्यता हासिल कर ली है। इस परीक्षा को देने के लिए छात्रों को 2.5 लाख रैंक प्राप्त करनी होगी।

इस बार के जेईई के रिजल्ट में दो लड़कियों ने 100 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। जिनमें से एक दिल्ली की शायना सिन्हा तो दूसरी कर्नाटक की सान्वी सिन्हा हैं। जिसने ये मुकाम हासिल किया है।

इस बार की जेईई की इस परीक्षा में लगभग 10,67,959 छात्रों ने एग्जाम दिया है। जिनमें से 2,50,284 छात्रों ने जईई एडवान्स के लिए क्वालीफाई किया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pitru paksha third day 2024
पितृ पक्ष का आज तीसरा दिन, जानें कैसे करें श्राद्ध
uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला