श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अनिल बलूनी ने किया हवाई निरीक्षण, फंसे हुए लोगों को निकालने के दिए निर्देश

disaster in uttarakhand | heavy rainfall in kedar valley | mp anil baluni |

Disaster in Uttarakhand: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी शनिवार को आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने सोनप्रयाग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हवाई निरीक्षण के साथ ही स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित लोगों एवं रेस्क्यू कर लाए जा रहे यात्रियों से कुशलक्षेम पूछी। केदार घाटी में विगत दिनों हुई अत्यधिक बारिश के कारण उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न पड़ावों में फंसे हुए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का रेस्क्यू करने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

सोनप्रयाग में स्थलीय निरीक्षण करने के बाद गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि श्री केदार घाटी में बीते दिनों हुई अतिवृष्टि के बाद प्रकृति ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। इस अतिवृष्टि से जगह-जगह मार्ग क्षतिग्रस्त और बंद हुए हैं। साथ ही कई लोग विभिन्न स्थानों में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से जिला प्रशासन सहित एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस के जवानों द्वारा लगातार रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस भी स्थान पर लोग फंसे हुए हैं, वहां पर प्रशासन की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि फंसे हुए लोगों को पीने का पानी निरंतर उपलब्ध कराया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन की ओर से फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। उन्होंने आश्वस्त होते हुए बताया कि सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल दिया जाएगा। किसी भी आवश्यकता के लिए धामी सरकार केंद्र सरकार के संपर्क में है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री धामी यहां के हालातों की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कड़ी सुरक्षा में सालियर पहुंची कांवड़ यात्रा, मुस्लिम समाज ने बरसाए फूल

उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्गों के जल्द से जल्द सुधारीकरण के लिए उनके द्वारा केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से वार्ता की गई है। कहा कि अभी भी लगभग एक हजार श्रद्धालु फंसे हुए हैं, जिनसे लगातार संपर्क किया जा रहा है। उन्हें खाने व पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने डीएम को फंसे हुए लोगों का यथाशीघ्र रेस्क्यू करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : युवती को पेट्रोल डालकर जलाया था जिंदा, अभियुक्त को आजीवन कारावास


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा