श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हल्द्वानी में 50 साल से अधिक पुराने वृक्षों को किया जाएगा शिफ्ट, जानिए वजह

haldwani widening roads | uttarakhand government | uttarakhand forest department |

Haldwani Widening Roads : हल्द्वानी में सड़कों के चौड़ीकरण की जद में आ रहे 50 साल से अधिक पुराने वृक्षों को शिफ्ट किया जाएगा। इन वृक्षों को चिह्नित करने के लिए प्रशासन, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग ने संयुक्त सर्वे किया है। डीएम के निर्देशानुसार, शहर के प्रमुख 13 चौराहों और तिराहों का चौड़ीकरण एवं विकास किया जाना है। इस चौड़ीकरण में कई सड़कों और चौराहों पर पुराने वृक्ष आ रहे हैं। हाल ही में हुई बैठक में डीएम ने इन वृक्षों को काटने के बजाय शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के नेतृत्व में प्रशासन, राजस्व, लोनिवि और वन विभाग की संयुक्त टीम सर्वे भी कर चुकी है। इसमें मंडी पुलिस चौकी मंदिर, कालू सिद्ध मंदिर और नारीमन चौक काठगोदाम शमिल है। इसमें 50 साल पुराने पीपल और पाखड़ के लगभग 11 वृक्षों को चिह्नित किया गया है। उन्हें गौलापार के गंगापुर कबडाल में निर्माणाधीन गौशाला में शिफ्ट किया जाएगा। सर्वे में वृक्षों की मोटाई, जड़ें वगैरह आदि का जायजा लिया गया। प्रारंभिक चरण में वृक्षों की शिफ्टिंग पर सहमति बन गई है। अब विशेषज्ञों से राय ली जाएगी। साथ ही वृक्षों को शिफ्ट करने की लागत, इस्तेमाल होने वाली मशीनों आदि की भी जानकारी ली जाएगी।

उत्तराखंड में सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन और वन विभाग ने कई कदम उठाए हैं। इसमें जहां-जहां पुराने वृक्ष रुकावट बनेंगे, वहां-वहां उनको हटाकर दूसरी जगहों पर लगाया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि एक तो वृक्षों को काटना नहीं पड़ेगा और दूसरी बात यह कि उनका अस्तित्व बना रहेगा। इसी को ध्यान में रखकर डीएम ने ऐसा निर्णय लिया। सड़कों के चौड़ीकरण से यातायात की व्यवस्था सुधरेगी। लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा।  


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा