श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

समर्थ पोर्टल पर इस डेट तक छात्र कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

samarth portal | online registration on samarth portal | uttarakhand student |

Uttarakhand New : छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए स्टूडेंट समर्थ पोर्टल पर 14 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस संबंध में शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में प्रवेश पाने से कोई भी छात्र वंचित न रह जाए।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह ने कहा कि राज्य विश्वविद्यालयों और उससे संबंद्ध सभी शासकीय, अशासकीय व निजी महाविद्यालयों में सत्र 2024-25 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख को बढ़ा दिया गया है। ये तारीख अब 14 जून तक हो गई है। जिन स्टूडेंट्स ने अभी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उनके पास अभी एक मौका है।  

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में 15 जून से मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। बताया कि शैक्षिक सत्र की शुरुआत 13 जुलाई से होगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह ने कहा कि स्टूडेंट्स के लिए फिर से समर्थ पोर्टल को खोला जाएगा।

बता दें, उच्च शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से आयोजित की जाती है। अभी तक स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 50452 स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें कुमाऊं विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय से संबंध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए 20770 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय और उससे जुड़े महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए 19630 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इसके अलावा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए 10052 स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।  


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए