श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

गंगोत्री-यमनोत्री धाम में 12 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, जिला प्रशासन की मेहनत का असर

Gangotri Yamnotri Dham | chardham yatra |


Gangotri Yamnotri Dham: उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा फिर से जोर पकड़ रही है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में रविवार को 7 हजार से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। इसके साथ ही इन दोनों धामों में इस यात्रा काल में आगंतुक श्रद्धालुओं का आंकड़ा 12 लाख की संख्या को पार कर गया है।

दोनों धामों में हेली सेवाओं के जरिए भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों का आवागमन हो रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने यात्रा से जुड़े इंतजामों को चाक-चौबंद करने के साथ ही यात्रा को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को सभी कदम उठाए हैं।

मौसम ठीक होने से यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने से धामों के साथ ही यात्रा मार्गों व पड़ावों पर रौनक बढ़ी है। रविवार को यमुनोत्री में 2724 और गंगोत्री में 3294 श्रद्धालु पहुंचे। इसके साथ ही इस यात्रा काल में यमुनोत्री में 560035 एवं गंगोत्री में 642481 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। दोनों धामों में अभी तक कुल 1202516 तीर्थयात्रियों का आगमन हो चुका है।

तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन द्वारा यात्रा से जुड़े इंतजामों को चुस्त-दुरस्त करने के साथ ही यात्री सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को इस हिदायत दी है कि चारधाम यात्रा को सुखद, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

प्रशासन चारधाम यात्रा के लिए सड़कों को सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान दे रहा है। यात्रा से जुड़ी सड़कों को सुचारू बनाए रखने के लिए जिल में बीआरओ, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड और लोक निर्माण विभाग के अधीन 47 जेसीबी, 7 डोजर, 8 पोकलेन और 8 अन्य मशीनें तैनात की गई हैं। वर्षाकाल में कई स्थानों पर बार-बार भूस्खलन होने एवं सड़कों पर चट्टान गिरने व भारी मात्रा में मलबा आने के बावजूद यात्रा मार्गों को खोलने की कवायद दिन-रात जारी रही।

अवरूद्ध सड़कों को कुछ ही घंटों के अंतराल में यातायात के लिए खोला गया। इसके परिणामस्वरूप इस साल किसी भी दिन यात्रामार्गों पर दिन भर के लिए कभी भी यातायात बाधित नहीं होने दिया गया। प्रशासन द्वारा यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग का सुधार किए जाने की भी कवायद की गई।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के सरकारी डॉक्टरों ने टाली 18 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल

भंडेलीगाड के वैकल्पिक पैदल मार्ग का भी वन विभाग के माध्यम से सुधार करवाया जा रहा है। सड़क मार्ग के साथ ही हेलीकॉप्टर के जरिए भी यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। यमुनोत्री धाम के लिए खरसाली में कई हेलीपैडों पर सुबह से ही हेली सेवाओं ने इन दिनों फिर से जोर पकड़ रखा है।

यह भी पढ़ें : स्कूल की बकाया फीस नहीं दे पा रहा था पिता, रच दी बच्चों के अपहरण की कहानी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए