श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Ganesh Chaturthi 2024: मूर्तिकारों के खिले चेहरे, जानें कितनी महंगी बिकीं मूर्तियां

ganesh chaturthi 2024 | ganpati festival |

Ganesh Chaturthi 2024: त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस बार सभी त्योहारों में उत्साह देखने को मिल रहा है। 7 सितंबर से शुरू होने वाले गणपति महोत्सव को लेकर भी मूर्तिकार काफी आस लगाए बैठे थे, लेकिन इस बार मूर्तिकारों के चेहरे गणपति से पहले ही खिले हुए हैं। इस बार हरिद्वार में 500 से लेकर 80 हजार तक की मूर्तियां बनाई गई हैं। इसमें अब तक 90 प्रतिशत मूर्तियां बिक चुकी हैं।

हरिद्वार के परीडा मूर्तिकला केंद्र के कालीचरण परीडा ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार गणपति की मूर्ति को लेकर काफी उत्साह लोगों में देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार 90 प्रतिशत माल अभी तक बिक चुका है और जो 10 प्रतिशत माल बचा हुआ है, वह भी गणपति से पहले बिक जाएगा। उन्होंने बताया कि होली के बाद से ही गणपति की मूर्तियां बनानी शुरू कर दी गई थीं। कालीचरण ने बताया कि अभी छोटी मूर्तियां बची हैं, जोकि आखिरी दिनों में ही बिकती हैं।

यह भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी 2024 कब है? जानें बप्पा की कितनी बड़ी मूर्ति घर लाएं

कालीचरण परीडा ने बताया कि गणपति महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। कई मूर्तियां इस बार अलग तरह की बनाई गई हैं। इसमें गणेश जी के बाल रूप और रामलला के रूप को ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं। इन मूर्तियों की कीमत की शुरुआत 500 से लेकर 80 हजार रुपये तक की है। लोगों में भी गणेश महोत्सव को लेकर उत्साह है। उन्होंने बताया कि इस बार ज्यादातर ग्राहक बड़ी मूर्तियां लेना ही पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू, सीएम धामी बने पहले सदस्य


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा