श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भाकियू टिकैत ने वाहनों के चालान को लेकर किया प्रदर्शन, मांगें नहीं मानी तो सीएम से मिलेंगे

formers protest in roorkee | bku tikait protest against vehicles challan |

Formers Protest in Roorkee: रुड़की में तहसील परिसर स्थित सीपीयू कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसानों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। किसानों ने यह धरना प्रदर्शन वाहनों के चालान में हुई अत्यधिक वृद्धि को लेकर किया।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले काफी संख्या में किसान नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर स्थित सीपीयू कार्यालय पहुंचे। सीपीयू कार्यालय के बाहर किसान धरना देकर बैठ गए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि किसान आज भूखे मरने की कगार पर है।

उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ विद्युत विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस के सीपीयू विभाग द्वारा भी किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। इसको लेकर आज धरना प्रदर्शन किया गया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि पुलिस द्वारा वाहनों के चालान में 100 गुना तक वृद्धि कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस नेताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ किया प्रदर्शन, गांधी चौक पर रखा मौन व्रत

उन्होंने कहा कि किसान इतना मोटा चालान भरने में असमर्थ है। इसी को लेकर उनके द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है। कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो एक अक्टूबर को देहरादून में मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोल- जल्द सलाखों के पीछे होगा महिला रेप का आरोपी मुकेश बोरा


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

ott hindi movies | bollywood real crime film |
बिंज वॉच के लिए शानदार हैं क्राइम पर बनीं ये फिल्में, OTT पर हैं मौजूद
newborn body found in drain in roorkee | newborn body found in drain |
रुड़की में इंसानियत फिर हुई शर्मसार, नवजात का नाले में बहता मिला शव
formers protest in roorkee | bku tikait protest against vehicles challan |
भाकियू टिकैत ने वाहनों के चालान को लेकर किया प्रदर्शन, मांगें नहीं मानी तो सीएम से मिलेंगे
cabinet minister ganesh joshi | congress protest against ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस नेताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ किया प्रदर्शन, गांधी चौक पर रखा मौन व्रत
woman rape accused mukesh bora | bjp leader mahendra bhatt visit |
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोल- जल्द सलाखों के पीछे होगा महिला रेप का आरोपी मुकेश बोरा
delhi cm atishi marlena | delhi new cm |
दिल्ली की सबसे युवा सीएम के रूप में आतिशी ने ली शपथ, तीसरी महिला सीएम